शनिवार, 14 नवंबर 2026 ऐप डाउनलोड करें
PHM NEWS logo PHM NewsPrime Heritage Morning
ब्रेकिंग
IPEC के छात्रों ने CanSat 7U प्रतियोगिता में "उत्कृष्ट" (Excellent) ग्रेड हासिल किया* जनगणना-2027 स्वगणना अभियान को सफल बनाने में जुटा प्रशासन, डीएम ने दिए व्यापक प्रचार-प्रसार के निर्देश। मालगाड़ी की चपेट में आने से सिंदुरिया निवासी रेलकर्मी की दर्दनाक मौत महिला अस्पताल में एक करोड़ की लागत से तैयार हुई हाईटेक लैब, होंगी 117 तरह की जांचें हाथरस में विवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके पक्ष ने जहर देकर हत्या का लगाया आरोप सड़क पर रखे धान के बोझ से फिसली बाइक, दो लोग गंभीर। थाना क्षेत्र के पिपरा कल्याण और सिंदुरिया क्षेत्राधिकारी निचलौल रविंद्र सिंह ने बुधवार को चौक थाने का आकस्मिक निरीक्षण किया सिंदुरिया चौराहे पर मारपीट में पांच के खिलाफ केस दर्ज
देवरिया न्यूज़

हत्या के प्रयास के मामले में तीन अभियुक्त गिरफ्तार

अभियुक्त गिरफ्तार
deoraa-news

: हत्या के प्रयास के मामले में तीन अभियुक्त गिरफ्तार
देवरिया, 08 अप्रैल 2026। जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना लार पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में नामजद तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस अधीक्षक देवरिया श्री संजीव सुमन के निर्देशन में तथा अपर पुलिस अधीक्षक (दक्षिणी) श्री सुनील कुमार सिंह और क्षेत्राधिकारी सलेमपुर श्री मनोज कुमार के पर्यवेक्षण में थाना लार पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मु0अ0सं0-94/2026 से संबंधित अभियुक्तों—चन्दन, शनि और डेविड—को गिरफ्तार किया। तीनों अभियुक्त ग्राम डुमरी, थाना लार, जनपद देवरिया के निवासी हैं। पुलिस ने उन्हें अभियुक्त चन्दन के घर से गिरफ्तार किया और आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, 07 अप्रैल 2026 को थाना लार में श्रीमती स्नेहा देवी द्वारा तहरीर दी गई थी। उन्होंने बताया कि 06 अप्रैल की शाम उनके पति दो अन्य लोगों के साथ ब्रह्मभोज में शामिल होने जा रहे थे। इसी दौरान पुरानी रंजिश के चलते आरोपियों ने अन्य साथियों के साथ मिलकर धारदार हथियार से हमला कर दिया, जिससे उनके पति गंभीर रूप से घायल हो गए।
इस मामले में पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की और एक दिन के भीतर मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार करने वाली टीम में शामिल पुलिसकर्मी:
उपनिरीक्षक विन्ध्याचल शुक्ला
हेड कांस्टेबल ओमप्रकाश सिंह
कांस्टेबल अमरजीत यादव
कांस्टेबल दिवाकर चौहान
पुलिस द्वारा मामले की विवेचना जारी है और अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।

यह भी पढ़ें

श्री श्री 1008 दुर्गा सेवा समिति की प्रतिमा भी रही आकर्षण का केंद्र

अन्य खबरें

जनगणना-2027 स्वगणना अभियान को सफल बनाने में जुटा प्रशासन, डीएम ने दिए व्यापक प्रचार-प्रसार के निर्देश।
मालगाड़ी की चपेट में आने से सिंदुरिया निवासी रेलकर्मी की दर्दनाक मौत
महिला अस्पताल में एक करोड़ की लागत से तैयार हुई हाईटेक लैब, होंगी 117 तरह की जांचें
हाथरस में विवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके पक्ष ने जहर देकर हत्या का लगाया आरोप
सड़क पर रखे धान के बोझ से फिसली बाइक, दो लोग गंभीर। थाना क्षेत्र के पिपरा कल्याण और सिंदुरिया
सिंदुरिया चौराहे पर मारपीट में पांच के खिलाफ केस दर्ज