शनिवार, 14 नवंबर 2026 ऐप डाउनलोड करें
PHM NEWS logo PHM NewsPrime Heritage Morning
ब्रेकिंग
IPEC के छात्रों ने CanSat 7U प्रतियोगिता में "उत्कृष्ट" (Excellent) ग्रेड हासिल किया* जनगणना-2027 स्वगणना अभियान को सफल बनाने में जुटा प्रशासन, डीएम ने दिए व्यापक प्रचार-प्रसार के निर्देश। मालगाड़ी की चपेट में आने से सिंदुरिया निवासी रेलकर्मी की दर्दनाक मौत महिला अस्पताल में एक करोड़ की लागत से तैयार हुई हाईटेक लैब, होंगी 117 तरह की जांचें हाथरस में विवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके पक्ष ने जहर देकर हत्या का लगाया आरोप सड़क पर रखे धान के बोझ से फिसली बाइक, दो लोग गंभीर। थाना क्षेत्र के पिपरा कल्याण और सिंदुरिया क्षेत्राधिकारी निचलौल रविंद्र सिंह ने बुधवार को चौक थाने का आकस्मिक निरीक्षण किया सिंदुरिया चौराहे पर मारपीट में पांच के खिलाफ केस दर्ज
देवरिया न्यूज़

दर्दनाक हादसा: धुएं के कारण आमने सामने भिड़ीं बाइकें, युवक की जलकर मौत

सामने भिड़ीं बाइकें, युवक की जलकर मौत
deoria-news

देवरिया में दर्दनाक हादसा: धुएं के कारण आमने-सामने भिड़ीं बाइकें, युवक की जलकर मौत
देवरिया जिले में शनिवार को एक बेहद दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया। रुद्रपुर–पचलड़ी मार्ग पर काशीपुर के पास खेतों में जल रहे डंठलों से उठे घने धुएं ने एक युवक की जान ले ली।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, धुएं की वजह से सड़क पर दृश्यता लगभग शून्य हो गई थी। इसी दौरान दो बाइकें आमने-सामने टकरा गईं। टक्कर इतनी भीषण थी कि एक बाइक में आग लग गई, जिसमें फंसे युवक की मौके पर ही जलकर मौत हो गई।
मृतक की पहचान मुसाफिर, निवासी बिरवा, थाना गौरी बाजार के रूप में हुई है। हादसे के समय बाइक पर सवार एक बच्चा भी मौजूद था, जो किसी तरह सुरक्षित बच गया—इसे चमत्कार ही माना जा रहा है।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। शुरुआती जांच में हादसे की वजह खेतों में जलाई जा रही फसल के अवशेषों का धुआं बताया जा रहा है।
स्थानीय लोगों में इस घटना के बाद भारी आक्रोश है। उनका कहना है कि खेतों में डंठल जलाने पर सख्ती से रोक नहीं लगाई गई, जिसकी वजह से इस तरह के हादसे हो रहे हैं।
प्रशासन के लिए सवाल:
क्या अब भी नहीं रुकेगी लापरवाही?
कितनी और जानें जाएंगी इस धुएं की भेंट?
यह हादसा एक बार फिर चेतावनी है कि फसल अवशेष जलाना सिर्फ पर्यावरण ही नहीं, बल्कि इंसानी जिंदगी के लिए भी बेहद खतरनाक साबित हो रहा है।

यह भी पढ़ें

श्री श्री 1008 दुर्गा सेवा समिति की प्रतिमा भी रही आकर्षण का केंद्र

अन्य खबरें

जनगणना-2027 स्वगणना अभियान को सफल बनाने में जुटा प्रशासन, डीएम ने दिए व्यापक प्रचार-प्रसार के निर्देश।
मालगाड़ी की चपेट में आने से सिंदुरिया निवासी रेलकर्मी की दर्दनाक मौत
महिला अस्पताल में एक करोड़ की लागत से तैयार हुई हाईटेक लैब, होंगी 117 तरह की जांचें
हाथरस में विवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके पक्ष ने जहर देकर हत्या का लगाया आरोप
सड़क पर रखे धान के बोझ से फिसली बाइक, दो लोग गंभीर। थाना क्षेत्र के पिपरा कल्याण और सिंदुरिया
सिंदुरिया चौराहे पर मारपीट में पांच के खिलाफ केस दर्ज