शनिवार, 14 नवंबर 2026 ऐप डाउनलोड करें
PHM NEWS logo PHM NewsPrime Heritage Morning
ब्रेकिंग
IPEC के छात्रों ने CanSat 7U प्रतियोगिता में "उत्कृष्ट" (Excellent) ग्रेड हासिल किया* जनगणना-2027 स्वगणना अभियान को सफल बनाने में जुटा प्रशासन, डीएम ने दिए व्यापक प्रचार-प्रसार के निर्देश। मालगाड़ी की चपेट में आने से सिंदुरिया निवासी रेलकर्मी की दर्दनाक मौत महिला अस्पताल में एक करोड़ की लागत से तैयार हुई हाईटेक लैब, होंगी 117 तरह की जांचें हाथरस में विवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके पक्ष ने जहर देकर हत्या का लगाया आरोप सड़क पर रखे धान के बोझ से फिसली बाइक, दो लोग गंभीर। थाना क्षेत्र के पिपरा कल्याण और सिंदुरिया क्षेत्राधिकारी निचलौल रविंद्र सिंह ने बुधवार को चौक थाने का आकस्मिक निरीक्षण किया सिंदुरिया चौराहे पर मारपीट में पांच के खिलाफ केस दर्ज
देवरिया न्यूज़

देवरिया में शिक्षा के नाम पर ‘वसूली केंद्र’ बनते स्कूल, अभिभावकों में आक्रोश

स्कूल, अभिभावकों में आक्रोश
deoria-news

देवरिया में शिक्षा के नाम पर ‘वसूली केंद्र’ बनते स्कूल, अभिभावकों में आक्रोश
देवरिया जनपद में शिक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। जिले के कई निजी स्कूलों पर आरोप है कि उन्होंने शिक्षा को सेवा नहीं, बल्कि खुला कारोबार बना दिया है। ट्रांसपोर्ट फीस से लेकर ड्रेस और किताबों तक, हर मोर्चे पर अभिभावकों से मनमाना पैसा वसूला जा रहा है।
अभिभावकों का कहना है कि स्कूल प्रबंधन द्वारा तय की गई दुकानों से ही ड्रेस और किताबें खरीदने का दबाव बनाया जाता है। इन दुकानों पर सामान बाजार कीमत से कहीं अधिक दामों पर बेचा जा रहा है। मजबूरी यह है कि बच्चों की पढ़ाई प्रभावित न हो, इसलिए अभिभावकों को यह आर्थिक बोझ झेलना पड़ रहा है।
सबसे ज्यादा नाराजगी ट्रांसपोर्ट शुल्क को लेकर है। कई स्कूलों में दूरी और सुविधाओं की परवाह किए बिना एक समान और ऊंची फीस वसूली जा रही है। अभिभावकों का आरोप है कि यह पूरी व्यवस्था सुनियोजित तरीके से चल रही है, जिसमें उनकी जेब ढीली कराना ही मुख्य उद्देश्य बन गया है।
चौंकाने वाली बात यह है कि इस पूरे मामले में जिम्मेदार अधिकारियों की चुप्पी भी सवालों के घेरे में है। अभिभावकों का कहना है कि कई बार शिकायत करने के बावजूद कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई, जिससे स्कूल प्रबंधन के हौसले और बुलंद हो गए हैं।
स्थानीय लोगों का मानना है कि यदि जल्द ही इस मनमानी पर लगाम नहीं लगाई गई, तो शिक्षा व्यवस्था पर से जनता का भरोसा पूरी तरह खत्म हो सकता है। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि फीस संरचना, किताबों और ड्रेस की खरीद में पारदर्शिता सुनिश्चित की जाए और दोषी स्कूलों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।
अब देखना यह है कि प्रशासन इस मुद्दे को कितनी गंभीरता से लेता है, या फिर अभिभावकों की आवाज यूं ही दबकर रह जाएगी।

यह भी पढ़ें

श्री श्री 1008 दुर्गा सेवा समिति की प्रतिमा भी रही आकर्षण का केंद्र

अन्य खबरें

जनगणना-2027 स्वगणना अभियान को सफल बनाने में जुटा प्रशासन, डीएम ने दिए व्यापक प्रचार-प्रसार के निर्देश।
मालगाड़ी की चपेट में आने से सिंदुरिया निवासी रेलकर्मी की दर्दनाक मौत
महिला अस्पताल में एक करोड़ की लागत से तैयार हुई हाईटेक लैब, होंगी 117 तरह की जांचें
हाथरस में विवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके पक्ष ने जहर देकर हत्या का लगाया आरोप
सड़क पर रखे धान के बोझ से फिसली बाइक, दो लोग गंभीर। थाना क्षेत्र के पिपरा कल्याण और सिंदुरिया
सिंदुरिया चौराहे पर मारपीट में पांच के खिलाफ केस दर्ज