देवरिया न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / देवरिया
🚨 Breaking News | देवरिया

डमी कंपनी बनाकर 60 करोड़ का ट्रांजैक्शन करने : वाला साइबर गिरोह पकड़ा, एक गिरफ्तार

देवरिया | 03-Apr-2026 02:58 PM | 548 |
देवरिया
वाला साइबर गिरोह पकड़ा, एक गिरफ्तार


देवरिया। जनपद में साइबर अपराध के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। म्यूल अकाउंट के जरिए ऑनलाइन ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए साइबर क्राइम टीम ने एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।
पुलिस अधीक्षक संजीव सुमन के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी आनंद कुमार पाण्डेय व क्षेत्राधिकारी नगर संजय कुमार रेड्डी के पर्यवेक्षण में यह कार्रवाई की गई।
साइबर क्राइम थाना पुलिस ने 2 अप्रैल 2026 को बरहज क्षेत्र के बेलडाड़ मोड़ के पास से माखन लाल गुप्ता निवासी बरगइया टोला जयनगर को गिरफ्तार किया। आरोपी द्वारा "लेक्सी रुफ सॉफ्टवेयर सॉल्यूशन प्राइवेट लिमिटेड" नामक डमी कंपनी बनाकर विभिन्न बैंक खातों के जरिए ठगी के धन का लेन-देन किया जा रहा था।
जांच में सामने आया कि कंपनी से जुड़े 9 खातों के माध्यम से अब तक करीब 60 करोड़ रुपये का संदिग्ध ट्रांजैक्शन किया गया है। इन खातों के खिलाफ देश के विभिन्न राज्यों से एनसीआरपी पोर्टल पर 46 शिकायतें दर्ज हैं।
पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 11 चेकबुक, 9 एटीएम कार्ड, पासबुक, आधार कार्ड सहित बड़ी संख्या में कंपनी से जुड़े दस्तावेज, एग्रीमेंट पेपर, लैपटॉप व मोबाइल फोन बरामद किए हैं।
इस मामले में साइबर क्राइम थाना देवरिया में संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।
जनता से अपील
पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे अपने बैंक खाते, एटीएम/डेबिट कार्ड, ओटीपी और अन्य गोपनीय जानकारी किसी के साथ साझा न करें। किसी भी संदिग्ध लेन-देन की सूचना तुरंत साइबर हेल्पलाइन 1930 या नजदीकी थाने पर दें।

अन्य खबरें

शादी का झांसा देकर युवती को भगाने वाला : आरोपी गिरफ्तार

देवरिया न्यूज़

थाना समाधान दिवस: डीएम-एसपी ने सुनीं फरियाद : अफसरों को दिए समयबद्ध निस्तारण के निर्देश

देवरिया न्यूज़

सावन की तैयारियों का डीएम-एसपी ने लिया जायजा, : बाबा दुग्धेश्वर नाथ मंदिर में किया जलाभिषेक

देवरिया न्यूज़

भटनी में सड़क हादसे में सब्जी विक्रेता रघु कुशवाहा की मौत : क्षेत्र में शोक

देवरिया न्यूज़

ई-रिक्शा से बिहार ले जाई जा रही 10 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद : तस्कर गिरफ्तार

देवरिया न्यूज़

ट्रामा सेंटर के अधूरे कार्य एक सप्ताह में पूरे करें : हर हाल में शुरू हो संचालन : डीएम

देवरिया न्यूज़

उप-पंजीयक कार्यालय का डीएम ने किया औचक : निरीक्षण, व्यवस्थाएं परखी

देवरिया न्यूज़

डीएम ने कस्तूरबा विद्यालय का किया औचक निरीक्षण : शिक्षा और व्यवस्थाओं को परखा

देवरिया न्यूज़

निर्माण कार्यों में गुणवत्ता से समझौता नहीं, : लापरवाही पर होगी सख्त कार्रवाई : डीएम

देवरिया न्यूज़

देवरिया में मसाला प्रतिष्ठानों पर सघन जांच : बिना लाइसेंस संचालकों को नोटिस

देवरिया न्यूज़
KIRORI MAL KA HATA, SUMER SAGAR, GORAKHPUR
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.