देवरिया न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / देवरिया
🚨 Breaking News | देवरिया

संचारी रोग नियंत्रण को लेकर सख्ती, सभी विभाग : आपसी समन्वय से करें कार्य : सीडीओ

देवरिया | 30-Mar-2026 04:52 PM | 548 |
देवरिया
आपसी समन्वय से करें कार्य : सीडीओ


देवरिया, 30 मार्च 2026। जनपद में एक से 30 अप्रैल तक चलने वाले "विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान" तथा 10 से 30 अप्रैल तक प्रस्तावित "दस्तक अभियान" को सफल बनाने के लिए सोमवार को विकास भवन के गांधी सभागार में मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) राजेश कुमार सिंह की अध्यक्षता में अंतर्विभागीय बैठक आयोजित की गई।
बैठक में सीडीओ ने डेंगू, मलेरिया, चिकनगुनिया, दिमागी बुखार, फाइलेरिया और कालाजार जैसी बीमारियों की रोकथाम के लिए व्यापक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ युद्धस्तर पर कार्य करें, तभी अभियान को सफल बनाया जा सकता है। इस दौरान उपस्थित अधिकारियों को शपथ भी दिलाई गई।
सीडीओ ने स्वच्छता पर विशेष जोर देते हुए नगर निकायों व ग्राम पंचायतों को फॉगिंग, एंटी-लार्वा छिड़काव, नालों-तालाबों की सफाई तथा कूड़े के समुचित निस्तारण के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जलजनित रोगों की रोकथाम के लिए हैंडपंपों के पानी की जांच और ओवरहेड टैंकों की नियमित सफाई सुनिश्चित की जाए।
उन्होंने जागरूकता कार्यक्रमों को भी अभियान का महत्वपूर्ण हिस्सा बताते हुए स्कूलों में पोस्टर प्रतियोगिता, रैलियों और जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित करने के निर्देश दिए। ग्रामीण क्षेत्रों में झाड़ियों की कटाई और साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने को कहा गया।
सीडीओ ने निर्देश दिया कि पूर्व वर्षों के आंकड़ों के आधार पर चिन्हित हाई रिस्क क्षेत्रों में विशेष निगरानी रखी जाए तथा दस्तक अभियान के दौरान घर-घर सर्वे के माध्यम से मच्छरों के प्रजनन स्थलों की पहचान कर संबंधित विभागों को तत्काल सूचना दी जाए। साथ ही रोगियों के लिए निःशुल्क एम्बुलेंस सेवा हर स्थिति में उपलब्ध रखने के निर्देश दिए।
बैठक में चिकित्सा, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, नगर विकास, पंचायतीराज, आईसीडीएस, ग्राम्य विकास, शिक्षा, कृषि और पशुपालन सहित 13 विभागों के अधिकारियों को अभियान के प्रभावी संचालन हेतु समन्वित प्रयास करने के निर्देश दिए गए।
इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अनिल कुमार गुप्ता, नोडल अधिकारी डॉ. हरेंद्र कुमार, डिप्टी सीएमओ डॉ. अश्वनी पांडेय, डॉ. आरपी यादव, डीएमओ सीपी मिश्रा, सीफार के जिला प्रतिनिधि नीरज सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।

अन्य खबरें

शादी का झांसा देकर युवती को भगाने वाला : आरोपी गिरफ्तार

देवरिया न्यूज़

थाना समाधान दिवस: डीएम-एसपी ने सुनीं फरियाद : अफसरों को दिए समयबद्ध निस्तारण के निर्देश

देवरिया न्यूज़

सावन की तैयारियों का डीएम-एसपी ने लिया जायजा, : बाबा दुग्धेश्वर नाथ मंदिर में किया जलाभिषेक

देवरिया न्यूज़

भटनी में सड़क हादसे में सब्जी विक्रेता रघु कुशवाहा की मौत : क्षेत्र में शोक

देवरिया न्यूज़

ई-रिक्शा से बिहार ले जाई जा रही 10 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद : तस्कर गिरफ्तार

देवरिया न्यूज़

ट्रामा सेंटर के अधूरे कार्य एक सप्ताह में पूरे करें : हर हाल में शुरू हो संचालन : डीएम

देवरिया न्यूज़

उप-पंजीयक कार्यालय का डीएम ने किया औचक : निरीक्षण, व्यवस्थाएं परखी

देवरिया न्यूज़

डीएम ने कस्तूरबा विद्यालय का किया औचक निरीक्षण : शिक्षा और व्यवस्थाओं को परखा

देवरिया न्यूज़

निर्माण कार्यों में गुणवत्ता से समझौता नहीं, : लापरवाही पर होगी सख्त कार्रवाई : डीएम

देवरिया न्यूज़

देवरिया में मसाला प्रतिष्ठानों पर सघन जांच : बिना लाइसेंस संचालकों को नोटिस

देवरिया न्यूज़
KIRORI MAL KA HATA, SUMER SAGAR, GORAKHPUR
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.