शनिवार, 14 नवंबर 2026 ऐप डाउनलोड करें
PHM NEWS logo PHM NewsPrime Heritage Morning
ब्रेकिंग
IPEC के छात्रों ने CanSat 7U प्रतियोगिता में "उत्कृष्ट" (Excellent) ग्रेड हासिल किया* जनगणना-2027 स्वगणना अभियान को सफल बनाने में जुटा प्रशासन, डीएम ने दिए व्यापक प्रचार-प्रसार के निर्देश। मालगाड़ी की चपेट में आने से सिंदुरिया निवासी रेलकर्मी की दर्दनाक मौत महिला अस्पताल में एक करोड़ की लागत से तैयार हुई हाईटेक लैब, होंगी 117 तरह की जांचें हाथरस में विवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके पक्ष ने जहर देकर हत्या का लगाया आरोप सड़क पर रखे धान के बोझ से फिसली बाइक, दो लोग गंभीर। थाना क्षेत्र के पिपरा कल्याण और सिंदुरिया क्षेत्राधिकारी निचलौल रविंद्र सिंह ने बुधवार को चौक थाने का आकस्मिक निरीक्षण किया सिंदुरिया चौराहे पर मारपीट में पांच के खिलाफ केस दर्ज
देवरिया न्यूज़

अम्बेडकर जयंती को लेकर पुलिस अलर्ट एसपी ने की कानून-व्यवस्था की समीक्षा

एसपी ने की कानून-व्यवस्था की समीक्षा
deoria-news

देवरिया: अम्बेडकर जयंती को लेकर पुलिस अलर्ट, एसपी ने की कानून-व्यवस्था की समीक्षा
देवरिया, 12 अप्रैल। आगामी अम्बेडकर जयंती के मद्देनजर जनपद में शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए नव नियुक्त पुलिस अधीक्षक ने अधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक की। इस दौरान जिले के सभी अपर पुलिस अधीक्षक, क्षेत्राधिकारी तथा थाना प्रभारी/थानाध्यक्ष उपस्थित रहे।
बैठक में पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट निर्देश दिए कि जनपद में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए विशेष सतर्कता बरती जाए। संवेदनशील क्षेत्रों की पहचान कर वहां पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती सुनिश्चित करने के साथ ही गश्त बढ़ाने और असामाजिक तत्वों पर कड़ी नजर रखने को कहा गया।
उन्होंने अधिकारियों को यह भी निर्देशित किया कि स्थानीय आयोजकों के साथ बेहतर समन्वय स्थापित किया जाए और जनसंपर्क को मजबूत बनाया जाए। किसी भी प्रकार की अफवाह फैलने पर त्वरित कार्रवाई करने तथा सोशल मीडिया की लगातार निगरानी रखने पर विशेष जोर दिया गया।
पुलिस अधीक्षक ने कहा कि किसी भी आपात स्थिति में त्वरित प्रतिक्रिया दी जाए और सभी इकाइयां पूरी तरह अलर्ट रहें। उन्होंने साफ शब्दों में चेतावनी दी कि कानून-व्यवस्था में लापरवाही किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
जिला पुलिस प्रशासन ने आम जनता से भी अपील की है कि शांति एवं सौहार्द बनाए रखने में सहयोग करें।

यह भी पढ़ें

श्री श्री 1008 दुर्गा सेवा समिति की प्रतिमा भी रही आकर्षण का केंद्र

अन्य खबरें

जनगणना-2027 स्वगणना अभियान को सफल बनाने में जुटा प्रशासन, डीएम ने दिए व्यापक प्रचार-प्रसार के निर्देश।
मालगाड़ी की चपेट में आने से सिंदुरिया निवासी रेलकर्मी की दर्दनाक मौत
महिला अस्पताल में एक करोड़ की लागत से तैयार हुई हाईटेक लैब, होंगी 117 तरह की जांचें
हाथरस में विवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके पक्ष ने जहर देकर हत्या का लगाया आरोप
सड़क पर रखे धान के बोझ से फिसली बाइक, दो लोग गंभीर। थाना क्षेत्र के पिपरा कल्याण और सिंदुरिया
सिंदुरिया चौराहे पर मारपीट में पांच के खिलाफ केस दर्ज