शुक्रवार, 20 नवंबर 2026 ऐप डाउनलोड करें
PHM NEWS logo PHM NewsPrime Heritage Morning
ब्रेकिंग
श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया गोपाष्टमी का पर्व, गौशालाओं में उमड़े श्रद्धालु" पूर्वांचल में महिला की जटिल यूरोलॉजिकल बीमारी की आधुनिक तकनीक से सर्जरी नया सानवाड़ा में चोरों का आतंक, सात कृषि कुओं को बनाया निशाना डूबते सूर्य को अर्घ्य देकर छठ व्रतियों ने की सुख-समृद्धि की कामना* आधी रात कमरे में चली गोली से मचा हड़कंप, मौके पर पहुंची पुलिस और फोरेंसिक टीम* गोरखपुर: सपा के जिलाध्यक्ष बन सकते हैं जीतेंद्र यादव? समर्थकों में चर्चाएं तेज* छठ गीतों से गोरखनाथ घाट पर सांसद रवि किशन ने बांधा समां* आधी रात मोहद्दीपुर में धधकी रूई-गद्दे की दुकान, आसपास के घरों में मची चीख-पुकार*
देवरिया न्यूज़

देवरिया-अवैध हथियारों के कारोबार से बढ़ा गैंगों का ग्राफ, पुलिस ने सप्लायर को मुठभेड़ में किया गिरफ्तार देवरिया- हथियारों के कारोबार से बढ़ा गैंगों का ग्राफ, पुलिस ने सप्लायर को मुठभेड़ में किया गिरफ्तार

देवरिया- हथियारों के कारोबार से बढ़ा गैंगों का ग्राफ, पुलिस ने सप्लायर को मुठभेड़ में किया गिरफ्तार
deoria-news-in-hindi

अवैध हथियारों के कारोबार से बढ़ा गैंगों का ग्राफ, पुलिस ने सप्लायर को मुठभेड़ में किया गिरफ्तार

    #देवरिया। जनपद में बढ़ते अपराधों पर लगाम लगाने के लिए पुलिस लगातार अभियान चला रही है। पुलिस अधीक्षक देवरिया श्री संजीव सुमन के निर्देशन में अपराध और अपराधियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई जारी है। इसी क्रम में सदर कोतवाली पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी जब अवैध असलहा सप्लायर विवेक सिंह उर्फ पप्पू निवासी पतलापुर, थाना खुखुंदू, से मुठभेड़ हो गई। पुलिस की जवाबी फायरिंग में आरोपी के पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया, जिसके बाद पुलिस ने उसे दबोच लिया।

सूत्रों के मुताबिक, विवेक सिंह उर्फ पप्पू लंबे समय से अवैध हथियारों की तस्करी में सक्रिय था और जिले में कई गैंगों को असलहे की सप्लाई करता था। पुलिस के अनुसार, उसके खिलाफ विभिन्न थानों में हत्या, लूट, गैंगस्टर एक्ट और आर्म्स एक्ट सहित 15 से अधिक गंभीर मुकदमे दर्ज हैं। वह काफी समय से फरार चल रहा था और पुलिस उसकी गतिविधियों पर नज़र रख रही थी।

शनिवार की देर रात पुलिस टीम ने जब उसे पकड़ने का प्रयास किया तो उसने पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली उसके पैर में लगी। मौके से एक देशी पिस्टल, कारतूस और अवैध असलहा बनाने के उपकरण बरामद किए गए। घायल तस्कर को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि जनपद में हाल के दिनों में अवैध हथियारों की सप्लाई के मामलों में इजाफा हुआ है। कई छोटे-बड़े गैंग सक्रिय हैं जो बाहर के जिलों से हथियार लाकर अपराधियों तक पहुंचाते हैं। इस नेटवर्क को तोड़ने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है।

अधिकारियों ने कहा कि गिरफ्तार विवेक सिंह से पूछताछ जारी है, जिससे अन्य सप्लायरों और खरीददारों के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी मिलने की उम्मीद है। पुलिस का “अपराध को लंगड़ा बनाने” का अभियान आगे भी जारी रहेगा।

➡️ जनपद में हर रोज की “धाय-धाय” अब अपराधियों के लिए चेतावनी बन चुकी है — पुलिस की सख्ती से कई गैंगों का ग्राफ नीचे आने लगा है।

यह भी पढ़ें

श्री श्री 1008 दुर्गा सेवा समिति की प्रतिमा भी रही आकर्षण का केंद्र

अन्य खबरें

पूर्वांचल में महिला की जटिल यूरोलॉजिकल बीमारी की आधुनिक तकनीक से सर्जरी
नया सानवाड़ा में चोरों का आतंक, सात कृषि कुओं को बनाया निशाना
आधी रात कमरे में चली गोली से मचा हड़कंप, मौके पर पहुंची पुलिस और फोरेंसिक टीम*
गोरखपुर: सपा के जिलाध्यक्ष बन सकते हैं जीतेंद्र यादव? समर्थकों में चर्चाएं तेज*