शनिवार, 14 नवंबर 2026 ऐप डाउनलोड करें
PHM NEWS logo PHM NewsPrime Heritage Morning
ब्रेकिंग
IPEC के छात्रों ने CanSat 7U प्रतियोगिता में "उत्कृष्ट" (Excellent) ग्रेड हासिल किया* जनगणना-2027 स्वगणना अभियान को सफल बनाने में जुटा प्रशासन, डीएम ने दिए व्यापक प्रचार-प्रसार के निर्देश। मालगाड़ी की चपेट में आने से सिंदुरिया निवासी रेलकर्मी की दर्दनाक मौत महिला अस्पताल में एक करोड़ की लागत से तैयार हुई हाईटेक लैब, होंगी 117 तरह की जांचें हाथरस में विवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके पक्ष ने जहर देकर हत्या का लगाया आरोप सड़क पर रखे धान के बोझ से फिसली बाइक, दो लोग गंभीर। थाना क्षेत्र के पिपरा कल्याण और सिंदुरिया क्षेत्राधिकारी निचलौल रविंद्र सिंह ने बुधवार को चौक थाने का आकस्मिक निरीक्षण किया सिंदुरिया चौराहे पर मारपीट में पांच के खिलाफ केस दर्ज
देवरिया न्यूज़

🇮🇳 देवरिया के लाल नमन तिवारी का आईपीएल में बड़ा धमाका लखनऊ सुपर जायंट्स में 1 करोड़ में हुआ चयन

लखनऊ सुपर जायंट्स में 1 करोड़ में हुआ चयन
deoria-news-in-hindi

 देवरिया के लाल नमन तिवारी का आईपीएल में बड़ा धमाका, लखनऊ सुपर जायंट्स में 1 करोड़ में हुआ चयन

#हॉट_न्यूज़  / देवरिया

भारतीय क्रिकेट जगत से देवरिया जनपद के लिए गर्व और उत्साह से भरी बड़ी खबर सामने आई है। देवरिया के खुखुदू थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम गुलाली परसिया निवासी युवा क्रिकेटर नमन तिवारी, पुत्र सूर्यनाथ तिवारी, का चयन इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की प्रतिष्ठित फ्रेंचाइज़ी लखनऊ सुपर जायंट्स (Lucknow Super Giants) ने 1 करोड़ रुपये में किया है। इस ऐतिहासिक उपलब्धि से न सिर्फ नमन का परिवार, बल्कि पूरा देवरिया जनपद गौरवान्वित महसूस कर रहा है।

आईपीएल ऑक्शन के दौरान नमन तिवारी की प्रतिभा पर कई टीमों की पैनी नजर थी। उनके निरंतर शानदार प्रदर्शन, मेहनत और अनुशासित खेल शैली ने फ्रेंचाइज़ियों को प्रभावित किया। अंततः लखनऊ सुपर जायंट्स ने उन पर भरोसा जताते हुए उन्हें अपनी टीम में शामिल किया। क्रिकेट विशेषज्ञों का मानना है कि नमन आने वाले समय में टीम के लिए एक अहम खिलाड़ी साबित हो सकते हैं।

नमन तिवारी की प्रारंभिक शिक्षा राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, रामपुर महुआबरी (पत्थरदेवा) से हुई, जहां से उन्होंने इंटरमीडिएट की पढ़ाई पूरी की। इसके बाद उन्होंने लखनऊ में रहकर कठिन परिश्रम, नियमित अभ्यास और पेशेवर प्रशिक्षण के माध्यम से अपने क्रिकेट कौशल को निखारा। सीमित संसाधनों के बावजूद नमन ने कभी अपने लक्ष्य से समझौता नहीं किया।

नमन के पिता सूर्यनाथ तिवारी, एलआईसी एजेंट हैं, जबकि माता सरोज तिवारी एक गृहणी हैं। एक सामान्य परिवार से निकलकर देश के सबसे बड़े क्रिकेट मंच तक पहुंचना नमन की संघर्षपूर्ण यात्रा को दर्शाता है। उनका यह सफर साबित करता है कि मेहनत, अनुशासन और आत्मविश्वास के बल पर कोई भी सपना साकार किया जा सकता है।

नमन के चयन की खबर मिलते ही ग्राम परसिया गुलाली सहित आसपास के क्षेत्रों में खुशी की लहर दौड़ गई। ग्रामीणों और शुभचिंतकों ने मिठाइयां बांटकर और एक-दूसरे को बधाई देकर इस ऐतिहासिक पल का जश्न मनाया।

नमन तिवारी को बधाई देने वालों में विजय तिवारी, इंद्रजीत तिवारी, रविनाथ तिवारी, अमरीश तिवारी, अमृत तिवारी, पवन शुक्ला, रामजी यादव सहित बड़ी संख्या में खेल प्रेमी और क्षेत्रीय गणमान्य लोग शामिल रहे।

👉 खेल जानकारों का कहना है कि नमन तिवारी का यह चयन ग्रामीण प्रतिभाओं के लिए प्रेरणास्रोत बनेगा और देवरिया का नाम राष्ट्रीय क्रिकेट मानचित्र पर और मजबूती से स्थापित करेगा।

 

यह भी पढ़ें

श्री श्री 1008 दुर्गा सेवा समिति की प्रतिमा भी रही आकर्षण का केंद्र

अन्य खबरें

जनगणना-2027 स्वगणना अभियान को सफल बनाने में जुटा प्रशासन, डीएम ने दिए व्यापक प्रचार-प्रसार के निर्देश।
मालगाड़ी की चपेट में आने से सिंदुरिया निवासी रेलकर्मी की दर्दनाक मौत
महिला अस्पताल में एक करोड़ की लागत से तैयार हुई हाईटेक लैब, होंगी 117 तरह की जांचें
हाथरस में विवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके पक्ष ने जहर देकर हत्या का लगाया आरोप
सड़क पर रखे धान के बोझ से फिसली बाइक, दो लोग गंभीर। थाना क्षेत्र के पिपरा कल्याण और सिंदुरिया
सिंदुरिया चौराहे पर मारपीट में पांच के खिलाफ केस दर्ज