शनिवार, 14 नवंबर 2026 ऐप डाउनलोड करें
PHM NEWS logo PHM NewsPrime Heritage Morning
ब्रेकिंग
IPEC के छात्रों ने CanSat 7U प्रतियोगिता में "उत्कृष्ट" (Excellent) ग्रेड हासिल किया* जनगणना-2027 स्वगणना अभियान को सफल बनाने में जुटा प्रशासन, डीएम ने दिए व्यापक प्रचार-प्रसार के निर्देश। मालगाड़ी की चपेट में आने से सिंदुरिया निवासी रेलकर्मी की दर्दनाक मौत महिला अस्पताल में एक करोड़ की लागत से तैयार हुई हाईटेक लैब, होंगी 117 तरह की जांचें हाथरस में विवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके पक्ष ने जहर देकर हत्या का लगाया आरोप सड़क पर रखे धान के बोझ से फिसली बाइक, दो लोग गंभीर। थाना क्षेत्र के पिपरा कल्याण और सिंदुरिया क्षेत्राधिकारी निचलौल रविंद्र सिंह ने बुधवार को चौक थाने का आकस्मिक निरीक्षण किया सिंदुरिया चौराहे पर मारपीट में पांच के खिलाफ केस दर्ज
देवरिया न्यूज़

देवरिया पुलिस ने मॉर्निंग वॉकर चेकिन अभियान चलाया देवरिया पुलिस ने चेकिंग के अभियान के द्वारा 14 स्थान पर चेकिंग किया

देवरिया पुलिस ने चेकिंग के अभियान के द्वारा 14 स्थान पर चेकिंग किया
deoria-news

देवरिया मे मार्निंग वॉकर चेकिंग अभियान के तहत सभी थाना प्रभारी/थानाध्यक्षों द्वारा आमजन से सीधा संवाद स्थापित करते हुए दिलाया गया सुरक्षा का भरोसा साथ ही संदिग्ध व्यक्तियों/वाहनों चेकिंग की गयी ।पुलिस अधीक्षक देवरिया श्री संजीव सुमन के निर्देशन में जनपद में शांति, सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने तथा जनमानस में विश्वास व सुरक्षा की भावना को और अधिक मजबूत करने के उद्देश्य से जनपदीय पुलिस द्वारा आज दिनांक 22.02.2026 को प्रातः 05.00 बजे से 08.00 बजे तक “मार्निंग वॉकर चेकिंग” अभियान चलाया गया ।मार्निंग वॉकर अभियान का मुख्य उद्देश्य सामुदायिक सहभागिता के तहत आमजन से सीधा संवाद स्थापित कर उनमें विश्वास व सुरक्षा की भावना भरना, छोटे-मोटे विवादों को पुलिस अधिकारी द्वारा सामुदायिक स्तर पर सुलझाना व विशेषकर मित्र पुलिसिंग की भावना जागृत करना रहा । इसके साथ ही चेकिंग के दौरान संदिग्ध व्यक्तियों, वाहनों तथा विधिविरुद्ध गतिविधियों पर विशेष निगरानी रख कर तलाशी एवं पूछताछ करते हुए चोरी की गाड़ी पकड़ना, तीन सवारी के खिलाफ कार्रवाई करना,मोडिफाइड साइलेंसर वाले दुपहिया वाहनों का चालान, नाबालिगों द्वारा वाहन चलाने/दो पहिया पर तीन सवारी चलने के खिलाफ कार्यवाही करना तथा असलहा तथा अवैध मादक पदार्थ आदि पकड़ना रहा ।पुलिस द्वारा संवाद के दौरान जनसामान्य को पुलिस के मार्निंग वॉकर अभियान के बिन्दुओं से अवगत कराया गया । जनसामान्य द्वारा पुलिस की इस पहल की सराहना की गई तथा मॉर्निंग वॉक के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर संतोष व्यक्त किया गया। जनपदीय पुलिस द्वारा ऐसे अभियानों को निरंतर जारी रखते हुए आमजन की सुरक्षा, शांति व विश्वास को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जा रही है।इस प्रकार जनपदीय पुलिस द्वारा उक्त चेकिंग अभियान के दौरान जनपद में कुल 14 स्थानों पर चेकिंग करते हुए 242 व्यक्तियों व 127 वाहनों की चेकिंग किया 

यह भी पढ़ें

श्री श्री 1008 दुर्गा सेवा समिति की प्रतिमा भी रही आकर्षण का केंद्र

अन्य खबरें

जनगणना-2027 स्वगणना अभियान को सफल बनाने में जुटा प्रशासन, डीएम ने दिए व्यापक प्रचार-प्रसार के निर्देश।
मालगाड़ी की चपेट में आने से सिंदुरिया निवासी रेलकर्मी की दर्दनाक मौत
महिला अस्पताल में एक करोड़ की लागत से तैयार हुई हाईटेक लैब, होंगी 117 तरह की जांचें
हाथरस में विवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके पक्ष ने जहर देकर हत्या का लगाया आरोप
सड़क पर रखे धान के बोझ से फिसली बाइक, दो लोग गंभीर। थाना क्षेत्र के पिपरा कल्याण और सिंदुरिया
सिंदुरिया चौराहे पर मारपीट में पांच के खिलाफ केस दर्ज