देवरिया न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / देवरिया
🚨 Breaking News | देवरिया

देवरिया (मइल थाना) बाइक सवार बदमाशों ने युवक को घर के दरवाजे पर मारी गोली : हालत नाजुक

देवरिया | 31-Oct-2025 08:38 AM | 345 |
देवरिया
हालत नाजुक

   बाइक सवार बदमाशों ने युवक को घर के दरवाजे पर मारी गोली, हालत नाजुक।


देवरिया जनपद के मईल थाना क्षेत्र में बुधवार की शाम उस समय सनसनी फैल गई जब बाइक सवार बदमाशों ने एक युवक को उसके घर के दरवाजे पर गोली मार दी। गोलियों की आवाज सुनते ही पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई है। वहीं, घायल युवक को गंभीर हालत में गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।


मिली जानकारी के अनुसार, मईल थाना क्षेत्र के ग्राम जिरासो निवासी अनमोल मिश्र (22 वर्ष) पुत्र स्व. रमाकांत मिश्र बुधवार की शाम अपने घर के दरवाजे पर खड़े थे। तभी एक बाइक पर सवार तीन अज्ञात बदमाश वहां पहुंचे और बिना कुछ बोले ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बदमाशों ने करीब 3 से 4 राउंड गोलियां चलाईं, जिनमें से एक गोली अनमोल के सीने में जा लगी, जिससे वह मौके पर ही गिर पड़े।

गोली चलने की आवाज सुनते ही आस-पड़ोस के लोग मौके पर दौड़े, लेकिन तब तक हमलावर फायरिंग करते हुए फरार हो चुके थे। घटना की गंभीरता को देखते हुए मौके पर सैकड़ों लोगों की भीड़ जुट गई।

🔷 इलाज के लिए किया गया रेफर:


परिजनों और ग्रामीणों ने घायल अनमोल को तत्काल भागलपुर अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसकी नाजुक हालत को देखते हुए देवरिया मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। वहां से भी हालत गंभीर बताई गई और डॉक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए उसे गोरखपुर मेडिकल कॉलेज भेज दिया। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।

🔷 पुलिस जांच में जुटी:


घटना की सूचना मिलते ही मईल थाना प्रभारी अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और आसपास के क्षेत्र की घेराबंदी कर छानबीन शुरू कर दी। पुलिस ने बताया कि हमलावरों की पहचान के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। आशंका जताई जा रही है कि वारदात किसी पुरानी रंजिश या व्यक्तिगत विवाद से जुड़ी हो सकती है।

इस संबंध में क्षेत्राधिकारी बरहज राजेश चतुर्वेदी ने बताया कि, “पुलिस की कई टीमें गठित कर दी गई हैं। प्राप्त तहरीर के आधार पर आवश्यक धाराओं में मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। बहुत जल्द ही हमलावरों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।”

घटना के बाद से इलाके में दहशत का माहौल है और पुलिस बल तैनात कर दिया गया है ताकि किसी अप्रिय घटना की पुनरावृत्ति न हो सके।

अन्य खबरें

KIRORI MAL KA HATA, SUMER SAGAR, GORAKHPUR
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.