देवरिया न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / देवरिया
🚨 Breaking News | देवरिया

ट्रेलर से टकराई दूल्हे की कार, : बड़ा हादसा टला

देवरिया | 12-Mar-2026 03:24 PM | 548 |
देवरिया
बड़ा हादसा टला


देवरिया। पथरदेवा विधानसभा क्षेत्र के नगर तरकुलवा स्थित जामा मस्जिद के पास गुरुवार की सुबह उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब शादी समारोह से लौट रही दूल्हे की कार सड़क किनारे खड़े ट्रेलर से जा भिड़ी। टक्कर इतनी तेज थी कि जोरदार आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके की ओर दौड़ पड़े।
जानकारी के अनुसार कार संख्या UP57CB3871 में सवार दूल्हा और उसके साथ मौजूद लोग विवाह संपन्न होने के बाद अपने घर लौट रहे थे। जैसे ही कार तरकुलवा के जामा मस्जिद के पास पहुंची, चालक का संतुलन बिगड़ गया और कार सड़क किनारे खड़े ट्रेलर में जा टकराई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।
दुर्घटना की आवाज सुनते ही आसपास के लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और कार में फंसे दूल्हे समेत अन्य लोगों को बाहर निकाला। इस दौरान कुछ देर के लिए घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जुट गई।
गनीमत रही कि इस हादसे में किसी को गंभीर चोट नहीं आई। कार में सवार सभी लोगों को मामूली चोटें आई हैं। स्थानीय लोगों के अनुसार यदि टक्कर और तेज होती तो बड़ा हादसा हो सकता था।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक कार चालक को अचानक झपकी आने के कारण यह दुर्घटना हुई। घटना के बाद इलाके में काफी देर तक चर्चा का माहौल बना रहा और लोगों ने इसे एक बड़ा हादसा टलने के रूप में देखा।

अन्य खबरें

PHM NEWS Repoter
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.