देवरिया न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / देवरिया
🚨 Breaking News | देवरिया

चाकूबाजी से किशोर की मौत, : इलाज में लापरवाही का आरोप, अस्पताल में हंगामा

देवरिया | 05-Aug-2026 03:43 PM | 548 |
देवरिया
इलाज में लापरवाही का आरोप, अस्पताल में हंगामा

भटनी में चाकूबाजी से किशोर की मौत, इलाज में लापरवाही का आरोप, अस्पताल में हंगामा
भटनी (देवरिया)। भटनी थाना क्षेत्र के एक गांव में आपसी विवाद के दौरान चाकू लगने से गंभीर रूप से घायल 16 वर्षीय किशोर सागर उर्फ भुवर पुत्र रंजीत की इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों ने निजी अस्पताल पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया। सूचना पर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे तथा स्थिति को शांत कराया। 

परिजनों के अनुसार, मंगलवार शाम करीब सात बजे गांव में हुए विवाद के दौरान सागर पर चाकू से हमला किया गया। गंभीर रूप से घायल सागर को पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भटनी ले जाया गया, जहां से उसे महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज, देवरिया रेफर किया गया। मेडिकल कॉलेज में प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बीआरडी मेडिकल कॉलेज, गोरखपुर ले जाने की सलाह दी।
Magzter
बताया गया कि परिजन उसे बेहतर इलाज के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराए, जहां चिकित्सकों के कहने पर रातभर में करीब 18 यूनिट रक्त की व्यवस्था की गई। रिश्तेदारों और परिचितों ने रक्तदान किया। करीब चार से पांच घंटे तक ऑपरेशन चला, लेकिन तमाम प्रयासों के बावजूद सागर की जान नहीं बचाई जा सकी।
मौत की सूचना मिलते ही अस्पताल में परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। उन्होंने निजी अस्पताल पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया। सूचना मिलते ही क्षेत्राधिकारी भाटपाररानी, सदर कोतवाल और भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा। अधिकारियों ने परिजनों को समझाकर स्थिति को नियंत्रित किया।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

अन्य खबरें

PHM NEWS Repoter
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.