शुक्रवार, 20 नवंबर 2026 ऐप डाउनलोड करें
PHM NEWS logo PHM NewsPrime Heritage Morning
ब्रेकिंग
श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया गोपाष्टमी का पर्व, गौशालाओं में उमड़े श्रद्धालु" पूर्वांचल में महिला की जटिल यूरोलॉजिकल बीमारी की आधुनिक तकनीक से सर्जरी नया सानवाड़ा में चोरों का आतंक, सात कृषि कुओं को बनाया निशाना डूबते सूर्य को अर्घ्य देकर छठ व्रतियों ने की सुख-समृद्धि की कामना* आधी रात कमरे में चली गोली से मचा हड़कंप, मौके पर पहुंची पुलिस और फोरेंसिक टीम* गोरखपुर: सपा के जिलाध्यक्ष बन सकते हैं जीतेंद्र यादव? समर्थकों में चर्चाएं तेज* छठ गीतों से गोरखनाथ घाट पर सांसद रवि किशन ने बांधा समां* आधी रात मोहद्दीपुर में धधकी रूई-गद्दे की दुकान, आसपास के घरों में मची चीख-पुकार*
देवरिया न्यूज़

दहेज हत्या के मामले में पति गिरफ्तार शीतलमांझा के पास से मुखबिर की सूचना पर पकड़ा

शीतलमांझा के पास से मुखबिर की सूचना पर पकड़ा
deoria-news

दहेज हत्या के मामले में पति गिरफ्तार
रुद्रपुर, देवरिया। रुद्रपुर पुलिस ने दहेज हत्या के मामले में वांछित एक आरोपित को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपित को उसके गांव शीतलमांझा के पास से मुखबिर की सूचना पर पकड़ा। उसके खिलाफ आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस के अनुसार, थाना रुद्रपुर में तीन अगस्त को दहेज हत्या के संबंध में मुकदमा दर्ज किया गया था। मामले में शीतलमांझा गांव निवासी उपेंद्र यादव (32) पुत्र रामजी यादव वांछित चल रहा था। बुधवार को पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस के मुताबिक, सुरौली थाना क्षेत्र के जोकहा खास निवासी मनोज यादव ने तहरीर देकर आरोप लगाया था कि उनकी बहन रिशु यादव की शादी छह दिसंबर 2020 को उपेंद्र यादव के साथ हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद से ससुराल पक्ष के लोग दहेज की मांग को लेकर उसे प्रताड़ित करते थे। कई बार समझौता भी कराया गया, लेकिन उत्पीड़न नहीं रुका। आरोप है कि 31 जुलाई 2026 को ससुराल पक्ष ने उसकी हत्या कर दी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर विवेचना शुरू की थी।
गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक कृष्णकांत, हेड कांस्टेबल विनोद शर्मा तथा महिला कांस्टेबल काजल गुप्ता, गुंजा यादव और कंचन यादव शामिल रहीं।

यह भी पढ़ें

श्री श्री 1008 दुर्गा सेवा समिति की प्रतिमा भी रही आकर्षण का केंद्र

अन्य खबरें

पूर्वांचल में महिला की जटिल यूरोलॉजिकल बीमारी की आधुनिक तकनीक से सर्जरी
नया सानवाड़ा में चोरों का आतंक, सात कृषि कुओं को बनाया निशाना
आधी रात कमरे में चली गोली से मचा हड़कंप, मौके पर पहुंची पुलिस और फोरेंसिक टीम*
गोरखपुर: सपा के जिलाध्यक्ष बन सकते हैं जीतेंद्र यादव? समर्थकों में चर्चाएं तेज*