वन महोत्सव सप्ताह: बरियारपुर में हुआ पौधरोपण
वन महोत्सव सप्ताह: बरियारपुर में हुआ पौधरोपण, बच्चों व ग्रामीणों को मिले आम के पौधे
देवरिय। वन महोत्सव सप्ताह के दूसरे दिन बुधवार को बरियारपुर ग्राम में पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान 'आम बहार, आपके द्वार' अभियान के तहत स्कूली बच्चों एवं स्थानीय लोगों को आम के पौधों का वितरण किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में नगर पंचायत बरियारपुर की अध्यक्ष किरण राजभर के प्रतिनिधि राजेश राजभर मौजूद रहे। वन विभाग के नोडल अधिकारी एवं मुख्य वन संरक्षक, गोरखपुर मंडल की मौजूदगी में पौधरोपण किया गया।
इस अवसर पर प्रभागीय निदेशक कासला राजू, उप प्रभागीय निदेशक कृष्ण शेखर, वन क्षेत्राधिकारी अनुपम मौर्य, वन दरोगा अश्विनी कुमार, वन रक्षक राजेश कुमार मिश्रा सहित वन विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों ने हरिशंकरी, मौलश्री, आम, जामुन तथा भुटेल सहित विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए। अधिकारियों ने लोगों से पौधों के संरक्षण और अधिक से अधिक वृक्षारोपण करने की अपील की।