देवरिया न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / देवरिया
🚨 Breaking News | देवरिया

भटनी बाईपास पर धूमधाम से मना : पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का जन्मदिन

देवरिया | 01-Jul-2026 02:37 PM | 548 |
देवरिया
पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का जन्मदिन

भटनी बाईपास पर धूमधाम से मना पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का जन्मदिन
भटनी (देवरिया)। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री **** का जन्मदिन बुधवार को भटनी बाईपास स्थित एक मैरिज हॉल में उत्साह और जोश के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का आयोजन सपा नेता अशोक कुशवाहा के नेतृत्व में किया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने केक काटकर अखिलेश यादव के दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन की कामना की।
समारोह में क्षेत्र के विभिन्न गांवों से बड़ी संख्या में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता और समर्थक पहुंचे। कार्यक्रम स्थल पर सपा के नारों से माहौल गूंज उठा। आयोजन के दौरान अशोक कुशवाहा ने कार्यकर्ताओं को गमछा ओढ़ाकर सम्मानित किया और संगठन को मजबूत बनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी हमेशा किसानों, युवाओं, गरीबों और पिछड़े वर्ग के हितों की लड़ाई लड़ती रही है।
सभा को संबोधित करते हुए अशोक कुशवाहा ने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि सरकार समाज में विभाजन की राजनीति कर रही है तथा हिंदू-मुस्लिम के बीच वैमनस्य फैलाने का प्रयास कर रही है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि धर्म के नाम पर जनता की भावनाओं का राजनीतिक लाभ उठाया जा रहा है। अयोध्या मंदिर में चंदे को लेकर भी उन्होंने सवाल उठाए। (ये आरोप अशोक कुशवाहा द्वारा लगाए गए हैं।)
कार्यक्रम में उपस्थित कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर समाजवादी पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने तथा संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि रामाशंकर यादव, साधु शरण कुशवाहा, अयोध्या कुशवाहा, शेषनाथ कुशवाहा, जीना कुशवाहा, हरिंदर यादव, विजय शंकर यादव, लालमती देवी, मोहम्मद शहाबुद्दीन, साधु शरण यादव, अजय यादव एवं अशोक सिंह कुशवाहा सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता और समर्थक मौजूद रहे।

अन्य खबरें

PHM NEWS Repoter
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.