मंगलवार, 10 नवंबर 2026 ऐप डाउनलोड करें
PHM NEWS logo PHM NewsPrime Heritage Morning
ब्रेकिंग
मिशन शक्ति फेज 6.0 शक्ति दीदी नारी सुरक्षा, नारी सम्मान के तहत थाना शोहरतगढ़ मिशन शक्ति टीम मिशन शक्ति फेज 6.0 अभियान के तहत थाना पथरा बाजार मिशन शक्ति टीम द्वारा थाना क्षेत्र के ग्राम क्षेत्राधिकारी शोहरतगढ़ द्वारा थाना शोहरतगढ़ पुलिस के साथ वसीयतशुदा जमीन पर कब्जे को लेकर खूनी संघर्ष अलीगढ़ में पुलिस का बड़ा एक्शन, इगलास में 13 आरोपी गिरफ्तार 2017 से 2026 तक न्याय की आस में भटकता गरीब परिवार, जमीन विवाद में राजस्व विभाग पर गंभीर आरोप स्वास्थ्य योजनाओं की समीक्षा में डीएम सख्त घर पर प्रसव होने पर एमओआईसी की तय होगी जिम्मेदारी दीपावली और छठ पूजा को लेकर शोहरतगढ़ थाने में पीस कमेटी की बैठक
देवरिया न्यूज़

भटनी में सड़क हादसे में सब्जी विक्रेता रघु कुशवाहा की मौत क्षेत्र में शोक

क्षेत्र में शोक
deoria-news

भटनी में सड़क हादसे में सब्जी विक्रेता रघु कुशवाहा की मौत, क्षेत्र में शोक
भटनी (देवरिया)। भटनी नगर के 115 नंबर रेलवे गेट के समीप शुक्रवार रात करीब 9:10 बजे हुए सड़क हादसे में स्थानीय सब्जी विक्रेता रघु कुशवाहा की मौत हो गई। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।
बताया जा रहा है कि रघु कुशवाहा भटनी रेलवे ढाले के पास सब्जी की दुकान लगाते थे। शुक्रवार को रात में दुकान बंद करने के बाद वह स्कूटी से अपने घर जा रहे थे। इसी दौरान 115 नंबर रेलवे गेट के पास तेज रफ्तार कार ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए।
स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, भटनी ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए जिला अस्पताल, देवरिया रेफर कर दिया। परिजनों के अनुसार जिला अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। क्षेत्र के लोगों ने रघु कुशवाहा के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया। पुलिस ने मामले की जानकारी लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है। दुर्घटना के कारणों और संबंधित वाहन की पहचान को लेकर जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें

श्री श्री 1008 दुर्गा सेवा समिति की प्रतिमा भी रही आकर्षण का केंद्र

अन्य खबरें

मिशन शक्ति फेज 6.0 शक्ति दीदी नारी सुरक्षा, नारी सम्मान के तहत थाना शोहरतगढ़ मिशन शक्ति टीम
मिशन शक्ति फेज 6.0 अभियान के तहत थाना पथरा बाजार मिशन शक्ति टीम द्वारा थाना क्षेत्र के ग्राम
क्षेत्राधिकारी शोहरतगढ़ द्वारा थाना शोहरतगढ़ पुलिस के साथ
स्वास्थ्य योजनाओं की समीक्षा में डीएम सख्त घर पर प्रसव होने पर एमओआईसी की तय होगी जिम्मेदारी
दुष्कर्म एवं पॉक्सो एक्ट के मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार सिद्धार्थनगर पुलिस ने भेजा न्यायालय
भारत-नेपाल सीमा पर पटाखों की बड़ी खेप बरामद शोहरतगढ़ पुलिस और एसएसबी ने एक आरोपी को किया गिरफ्तार