भटनी में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर 60 महिलाओं का सम्मान : महिला सुरक्षा का लिया संकल्प
भटनी में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर 60 महिलाओं का सम्मान, महिला सुरक्षा का लिया संकल्प
भटनी (देवरिया)। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर आर्यावर्त संकल्प सोसाइटी देवरिया द्वारा भटनी स्थित बहादुर यादव मेमोरियल पी.जी. कॉलेज के प्रांगण में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जनपद की लगभग 60 महिलाओं को सम्मानित करते हुए महिला सुरक्षा और सशक्तिकरण का संकल्प लिया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि राज्य मंत्री विजय लक्ष्मी गौतम ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉ. अर्चना पांडेय (न्यायिक मजिस्ट्रेट), विजेंद्र मणि त्रिपाठी तथा कमल नयन चतुर्वेदी उपस्थित रहे।
सोसाइटी की प्रबंधक अनुराधा बरनवाल ने महिलाओं के अधिकार और सम्मान की बात रखते हुए समाज में नारी सशक्तिकरण की आवश्यकता पर बल दिया। कार्यक्रम का संचालन शिखा श्रीवास्तव ने किया, जबकि सोसाइटी के सेक्रेट्री अभिषेक मिश्र ने सभी आगंतुकों के प्रति आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम स्थल के प्रबंधक कैप्टन जयराम यादव ने विभिन्न क्षेत्रों में कार्य कर रही महिलाओं का सम्मान करते हुए उनका स्वागत किया।
इस अवसर पर संस्था के पदाधिकारी विजय रतन श्रीवास्तव, पप्पू मिश्र, रौशन जमीर (कल्लू), डॉ. शायदा हुसैन, विनोद यादव, अधिवक्ता राजकुमार, अधिवक्ता रवि कुमार मिश्र, अंजना मिश्रा, सतपाल सिंह, चांदनी कौर सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
अन्य खबरें
थाना समाधान दिवस: डीएम-एसपी ने सुनीं फरियाद : अफसरों को दिए समयबद्ध निस्तारण के निर्देश
देवरिया न्यूज़सावन की तैयारियों का डीएम-एसपी ने लिया जायजा, : बाबा दुग्धेश्वर नाथ मंदिर में किया जलाभिषेक
देवरिया न्यूज़ट्रामा सेंटर के अधूरे कार्य एक सप्ताह में पूरे करें : हर हाल में शुरू हो संचालन : डीएम
देवरिया न्यूज़