शुक्रवार, 20 नवंबर 2026 ऐप डाउनलोड करें
PHM NEWS logo PHM NewsPrime Heritage Morning
ब्रेकिंग
श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया गोपाष्टमी का पर्व, गौशालाओं में उमड़े श्रद्धालु" पूर्वांचल में महिला की जटिल यूरोलॉजिकल बीमारी की आधुनिक तकनीक से सर्जरी नया सानवाड़ा में चोरों का आतंक, सात कृषि कुओं को बनाया निशाना डूबते सूर्य को अर्घ्य देकर छठ व्रतियों ने की सुख-समृद्धि की कामना* आधी रात कमरे में चली गोली से मचा हड़कंप, मौके पर पहुंची पुलिस और फोरेंसिक टीम* गोरखपुर: सपा के जिलाध्यक्ष बन सकते हैं जीतेंद्र यादव? समर्थकों में चर्चाएं तेज* छठ गीतों से गोरखनाथ घाट पर सांसद रवि किशन ने बांधा समां* आधी रात मोहद्दीपुर में धधकी रूई-गद्दे की दुकान, आसपास के घरों में मची चीख-पुकार*
देवरिया न्यूज़

बभनौली कला में मजदूर की गिरकर मौत, गांव में शोक की लहर

मौत, गांव में शोक की लहर
deoria-news

बभनौली कला में मजदूर की गिरकर मौत, गांव में शोक की लहर
 भटनी देवरिया क्षेत्र के बभनौली गांव निवासी मजदूर जितेंद्र यादव की काम के दौरान दर्दनाक मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, वह सकरापुर गांव में जगन्नाथ तिवारी के यहां मजदूरी का काम कर रहे थे। इसी दौरान दो मंजिला मकान पर कार्य करते समय अचानक संतुलन बिगड़ने से वह नीचे गिर गए और गंभीर रूप से घायल हो गए।
घटना के तुरंत बाद आसपास के लोगों द्वारा उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।
बताया जा रहा है कि मृतक के परिवार पर पहले से ही दुखों का पहाड़ टूटा हुआ था। उनकी पत्नी का कुछ दिन पहले ही निधन हो चुका था। उनके पीछे दो मासूम बच्चे हैं, जिनकी उम्र लगभग 14 वर्ष और 12 वर्ष है। जितेंद्र यादव तीन भाइयों में एक थे।
घटना की खबर मिलते ही पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं, पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

यह भी पढ़ें

श्री श्री 1008 दुर्गा सेवा समिति की प्रतिमा भी रही आकर्षण का केंद्र

अन्य खबरें

पूर्वांचल में महिला की जटिल यूरोलॉजिकल बीमारी की आधुनिक तकनीक से सर्जरी
नया सानवाड़ा में चोरों का आतंक, सात कृषि कुओं को बनाया निशाना
आधी रात कमरे में चली गोली से मचा हड़कंप, मौके पर पहुंची पुलिस और फोरेंसिक टीम*
गोरखपुर: सपा के जिलाध्यक्ष बन सकते हैं जीतेंद्र यादव? समर्थकों में चर्चाएं तेज*