देवरिया न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / देवरिया
🚨 Breaking News | देवरिया

बरसात में लापरवाही बर्दाश्त नहीं : जलभराव की समस्या का तुरंत करें समाधान : डीएम

देवरिया | 30-Jun-2026 12:59 PM | 548 |
देवरिया
जलभराव की समस्या का तुरंत करें समाधान : डीएम

बरसात में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, जलभराव की समस्या का तुरंत करें समाधान : डीएम
 देवरिया, 30 जून। बरसात के मौसम को देखते हुए जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी ने जिले के सभी नगर निकायों के अधिशासी अधिकारियों को सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि अधिकारी अपने-अपने क्षेत्रों का नियमित भ्रमण करें और जलभराव व जलनिकासी व्यवस्था पर लगातार नजर रखें।
जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिए कि जहां भी जलभराव अथवा जलनिकासी की समस्या सामने आए, उसका तत्काल समाधान सुनिश्चित किया जाए। जनसमस्याओं और नागरिक सुविधाओं के निस्तारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही या शिथिलता स्वीकार नहीं की जाएगी। यदि किसी अधिकारी की उदासीनता सामने आती है तो उसके विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
डीएम ने कहा कि वर्तमान में बरसात का मौसम चल रहा है, जिससे कई स्थानों पर जलभराव की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। ऐसे में सभी संबंधित अधिकारी पूरी सतर्कता के साथ कार्य करें और जलनिकासी व्यवस्था को प्रभावी बनाए रखें, ताकि आमजन को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। :::**

अन्य खबरें

KIRORI MAL KA HATA, SUMER SAGAR, GORAKHPUR
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.