शनिवार, 14 नवंबर 2026 ऐप डाउनलोड करें
PHM NEWS logo PHM NewsPrime Heritage Morning
ब्रेकिंग
IPEC के छात्रों ने CanSat 7U प्रतियोगिता में "उत्कृष्ट" (Excellent) ग्रेड हासिल किया* जनगणना-2027 स्वगणना अभियान को सफल बनाने में जुटा प्रशासन, डीएम ने दिए व्यापक प्रचार-प्रसार के निर्देश। मालगाड़ी की चपेट में आने से सिंदुरिया निवासी रेलकर्मी की दर्दनाक मौत महिला अस्पताल में एक करोड़ की लागत से तैयार हुई हाईटेक लैब, होंगी 117 तरह की जांचें हाथरस में विवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके पक्ष ने जहर देकर हत्या का लगाया आरोप सड़क पर रखे धान के बोझ से फिसली बाइक, दो लोग गंभीर। थाना क्षेत्र के पिपरा कल्याण और सिंदुरिया क्षेत्राधिकारी निचलौल रविंद्र सिंह ने बुधवार को चौक थाने का आकस्मिक निरीक्षण किया सिंदुरिया चौराहे पर मारपीट में पांच के खिलाफ केस दर्ज
देवरिया न्यूज़

संदिग्ध अवस्था में युवक की मौत बंद कमरे में लटकता मिला शव

बंद कमरे में लटकता मिला शव
deoria-news


देवरिया ब्यूरो युगेश तिवार*  देवरिय  बघौचघाट । थाना क्षेत्र के तिरमा साहुन निवासी 25 वर्षीय पारुल पटेल पुत्र ओमप्रकाश पटेल की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। युवक का शव घर के एक कमरे में जंगले से चादर के सहारे लटकता मिला। पुलिस प्रथम दृष्टया मामले को आत्महत्या मान रही है, हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, पारुल पटेल तीन भाइयों में सबसे छोटा था। वह पेशे से चालक था। पहले उसकी खुद की बोलेरो गाड़ी थी, जिसे बेचने के बाद वह बिहार में किसी अन्य मालिक की गाड़ी चलाता था। ग्रामीणों के मुताबिक वह मानसिक रूप से अस्वस्थ था और उसका इलाज चल रहा था। बताया जा रहा है कि उसकी दवा बनारस से चल रही थी।
परिवार वर्तमान में थाना चौरा खास क्षेत्र के नारायणपुर में मकान बनाकर रह रहा था। बुधवार को घर के बगल में कीर्तन का आयोजन था। उस समय घर में केवल पारुल और उसकी मां मौजूद थीं। मां कीर्तन सुनने पड़ोस में चली गईं। इसी दौरान पारुल ने घर के अंदर कमरे में फांसी लगा ली।
कुछ देर बाद जब मां घर लौटीं तो दरवाजा बाहर से बंद मिला। आवाज देने पर भी कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। अनहोनी की आशंका पर एक बच्चे को किसी तरह अंदर भेजा गया। अंदर का दृश्य देखकर बच्चा घबरा गया और बाहर आकर परिजनों को जानकारी दी। इसके बाद स्थानीय पुलिस को सूचना दी गई।
सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष दिनेश कुमार साहनी मौके पर पहुंचे और दरवाजा खुलवाकर अंदर प्रवेश किया। स्थिति की जानकारी उच्चाधिकारियों को दी गई, जिसके बाद जनपद से फॉरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंची। साक्ष्य संकलन के बाद शव को नीचे उतरवाया गया। पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया।
थानाध्यक्ष दिनेश कुमार साहनी ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों की पुष्टि हो सकेगी।
मृतक के पिता ओमप्रकाश पटेल और छोटा भाई विदेश में नौकरी करते हैं, जबकि बड़ा भाई राहुल सरकारी सेवा में है। पारुल की अभी शादी नहीं हुई थी। इस घटना से मां सुभावती देवी का रो-रोकर बुरा हाल है। क्षेत्र में शोक की लहर व्याप्त है।

यह भी पढ़ें

श्री श्री 1008 दुर्गा सेवा समिति की प्रतिमा भी रही आकर्षण का केंद्र

अन्य खबरें

जनगणना-2027 स्वगणना अभियान को सफल बनाने में जुटा प्रशासन, डीएम ने दिए व्यापक प्रचार-प्रसार के निर्देश।
मालगाड़ी की चपेट में आने से सिंदुरिया निवासी रेलकर्मी की दर्दनाक मौत
महिला अस्पताल में एक करोड़ की लागत से तैयार हुई हाईटेक लैब, होंगी 117 तरह की जांचें
हाथरस में विवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके पक्ष ने जहर देकर हत्या का लगाया आरोप
सड़क पर रखे धान के बोझ से फिसली बाइक, दो लोग गंभीर। थाना क्षेत्र के पिपरा कल्याण और सिंदुरिया
सिंदुरिया चौराहे पर मारपीट में पांच के खिलाफ केस दर्ज