शनिवार, 14 नवंबर 2026 ऐप डाउनलोड करें
PHM NEWS logo PHM NewsPrime Heritage Morning
ब्रेकिंग
IPEC के छात्रों ने CanSat 7U प्रतियोगिता में "उत्कृष्ट" (Excellent) ग्रेड हासिल किया* जनगणना-2027 स्वगणना अभियान को सफल बनाने में जुटा प्रशासन, डीएम ने दिए व्यापक प्रचार-प्रसार के निर्देश। मालगाड़ी की चपेट में आने से सिंदुरिया निवासी रेलकर्मी की दर्दनाक मौत महिला अस्पताल में एक करोड़ की लागत से तैयार हुई हाईटेक लैब, होंगी 117 तरह की जांचें हाथरस में विवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके पक्ष ने जहर देकर हत्या का लगाया आरोप सड़क पर रखे धान के बोझ से फिसली बाइक, दो लोग गंभीर। थाना क्षेत्र के पिपरा कल्याण और सिंदुरिया क्षेत्राधिकारी निचलौल रविंद्र सिंह ने बुधवार को चौक थाने का आकस्मिक निरीक्षण किया सिंदुरिया चौराहे पर मारपीट में पांच के खिलाफ केस दर्ज
देवरिया न्यूज़

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर महिलाओं का सम्मान नेशनल पब्लिक स्कूल, सोदा में भव्य कार्यक्रम का आयोजन

नेशनल पब्लिक स्कूल, सोदा में भव्य कार्यक्रम का आयोजन
deoria-news

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर महिलाओं का सम्मान
देवरिया। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस नेशनल पब्लिक स्कूल, सोदा में भव्य कार्यक्रम का आयोजन कर समाज एवं विद्यालय से जुड़ी महिलाओं को उनके उत्कृष्ट योगदान और समर्पण के लिए सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के उप निदेशक सौरभ शंकर मिश्र एवं प्रधानाचार्या मृदुला सिंह बघेल द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। इस दौरान विद्यालय परिवार ने महिलाओं के प्रति सम्मान व्यक्त करते हुए कहा कि महिलाएं समाज की आधारशिला हैं और उनके योगदान के बिना समाज की प्रगति संभव नहीं है।
इस अवसर पर विद्यालय परिसर में विद्यार्थियों द्वारा गीत, नृत्य एवं भाषण जैसे सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। कार्यक्रम के माध्यम से उपस्थित लोगों को महिला सशक्तिकरण और समाज में महिलाओं की महत्वपूर्ण भूमिका के प्रति जागरूक किया गया।
प्रधानाचार्या मृदुला सिंह बघेल ने कहा कि आज की महिलाएं अंतरिक्ष से लेकर खेल के मैदान तक और घर की चौखट से लेकर व्यापार की दुनिया तक हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा रही हैं। वहीं विद्यालय के प्रबंध निदेशक संजय शंकर मिश्र ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस महिलाओं के सम्मान, अधिकार और उनके योगदान को याद करने का महत्वपूर्ण अवसर है। उन्होंने कहा कि जहां नारी का सम्मान होता है, वहीं देवताओं का वास होता है।
कार्यक्रम के अंत में सभी सम्मानित महिलाओं को स्मृति चिन्ह एवं पुष्प देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षकगण, अभिभावक एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारी उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें

श्री श्री 1008 दुर्गा सेवा समिति की प्रतिमा भी रही आकर्षण का केंद्र

अन्य खबरें

जनगणना-2027 स्वगणना अभियान को सफल बनाने में जुटा प्रशासन, डीएम ने दिए व्यापक प्रचार-प्रसार के निर्देश।
मालगाड़ी की चपेट में आने से सिंदुरिया निवासी रेलकर्मी की दर्दनाक मौत
महिला अस्पताल में एक करोड़ की लागत से तैयार हुई हाईटेक लैब, होंगी 117 तरह की जांचें
हाथरस में विवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके पक्ष ने जहर देकर हत्या का लगाया आरोप
सड़क पर रखे धान के बोझ से फिसली बाइक, दो लोग गंभीर। थाना क्षेत्र के पिपरा कल्याण और सिंदुरिया
सिंदुरिया चौराहे पर मारपीट में पांच के खिलाफ केस दर्ज