देवरिया न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / देवरिया
🚨 Breaking News | देवरिया

फर्जी नम्बर प्लेट लगी कार से 60 लीटर अवैध शराब बरामद, एक गिरफ्तार : अभियान के तहत थाना खामपार पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए फर्जी नम्बर प्लेट

देवरिया | 01-Mar-2026 05:14 PM | 548 |
देवरिया
अभियान के तहत थाना खामपार पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए फर्जी नम्बर प्लेट

देवरिया ब्यूरो युगेश तिवारी खामपार. मे.फर्जी नम्बर प्लेट लगी कार से 60 लीटर अवैध शराब बरामद, एक गिरफ्तार
देवरिया, 01 मार्च। जनपद में चलाए जा रहे “ऑपरेशन प्रहार” अभियान के तहत थाना खामपार पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए फर्जी नम्बर प्लेट लगी एक कार से 07 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब बरामद की है। पुलिस ने मौके से एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।
पुलिस अधीक्षक संजीव सुमन के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार सिंह तथा क्षेत्राधिकारी भाटपार रानी अंशुमन श्रीवास्तव के पर्यवेक्षण में यह कार्रवाई की गई। शनिवार को संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर ग्राम छपिया मोड़ से आगे निर्माणाधीन ओवरब्रिज के पास एक चारपहिया वाहन को रोका गया।
जांच के दौरान वाहन पर फर्जी नम्बर प्लेट BR 01FB 4026 लगी मिली, जबकि सही नम्बर BR 01BF 0426 पाया गया। तलाशी लेने पर वाहन से 07 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद हुई, जिसमें 336 पाउच “8 PM” ब्रांड (प्रत्येक 180 एमएल) शामिल हैं। बरामद शराब की कुल मात्रा 60.48 लीटर बताई गई है। पुलिस के अनुसार बरामद शराब की अनुमानित कीमत करीब 41 हजार रुपये है।
पुलिस ने मौके से गोविन्दा कुमार यादव पुत्र अमल चौधरी निवासी जिगना जगरनाथ टोला राजघाट, थाना मीरगंज, जिला गोपालगंज (बिहार) को गिरफ्तार किया। आरोपी के विरुद्ध थाना खामपार पर मु0अ0सं0 39/2026 धारा 341(2) बीएनएस एवं 60/72 आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।
कार्रवाई में उपनिरीक्षक विवेक कुमार सिंह, हेड कांस्टेबल अशोक सिंह यादव, कांस्टेबल गोनेश कुशवाहा, दीपक कुमार तथा संजय यादव शामिल रहे।

अन्य खबरें

शादी का झांसा देकर युवती को भगाने वाला : आरोपी गिरफ्तार

देवरिया न्यूज़

थाना समाधान दिवस: डीएम-एसपी ने सुनीं फरियाद : अफसरों को दिए समयबद्ध निस्तारण के निर्देश

देवरिया न्यूज़

सावन की तैयारियों का डीएम-एसपी ने लिया जायजा, : बाबा दुग्धेश्वर नाथ मंदिर में किया जलाभिषेक

देवरिया न्यूज़

भटनी में सड़क हादसे में सब्जी विक्रेता रघु कुशवाहा की मौत : क्षेत्र में शोक

देवरिया न्यूज़

ई-रिक्शा से बिहार ले जाई जा रही 10 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद : तस्कर गिरफ्तार

देवरिया न्यूज़

ट्रामा सेंटर के अधूरे कार्य एक सप्ताह में पूरे करें : हर हाल में शुरू हो संचालन : डीएम

देवरिया न्यूज़

उप-पंजीयक कार्यालय का डीएम ने किया औचक : निरीक्षण, व्यवस्थाएं परखी

देवरिया न्यूज़

डीएम ने कस्तूरबा विद्यालय का किया औचक निरीक्षण : शिक्षा और व्यवस्थाओं को परखा

देवरिया न्यूज़

निर्माण कार्यों में गुणवत्ता से समझौता नहीं, : लापरवाही पर होगी सख्त कार्रवाई : डीएम

देवरिया न्यूज़

देवरिया में मसाला प्रतिष्ठानों पर सघन जांच : बिना लाइसेंस संचालकों को नोटिस

देवरिया न्यूज़
KIRORI MAL KA HATA, SUMER SAGAR, GORAKHPUR
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.