बुलंदशहर के सिकंदराबाद में तीन दबंगों द्वारा एक युवक की बेरहमी से पिटाई का मामला सामने आया है। सिरोधन कट के पास स्थित एक रेस्टोरेंट के बाहर आरोपियों ने युवक पर लाठी-डंडों और ईंटों से हमला किया।
वीडियो वायरल, पुलिस जांच में जुटी
घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, जिसमें तीनों आरोपी युवक को बेरहमी से पीटते नजर आ रहे हैं। वीडियो सामने आने के बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस से कड़ी कार्रवाई की मांग की।
सीओ ने दिया जांच का आदेश
सिकंदराबाद की सीओ पूर्णिमा सिंह ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है। उन्होंने आश्वासन दिया कि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी और किसी को बख्शा नहीं जाएगा।
अन्य खबरें
भीषण गर्मी में बिजली कटौती ने किया जीना मुहाल : जनता बिजली कटौती की दोहरी मार झेलने को मजबूर
बुलंदशहर न्यूज़पूर्व विधायक ने विभाग को दिया 8 दिन का अल्टीमेटम : स्मार्ट मीटर आज आम जनता के लिए जी का जंजाल बन गए
बुलंदशहर न्यूज़