बुलंदशहर न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / बुलंदशहर
🚨 Breaking News | बुलंदशहर

विपिन राजौरा ने मारी बाजी, यूपीएससी में 538वीं रैंक हासिल कर किया नाम रोशन : जहांगीराबाद के निकटवर्ती गाँव डूंगरा जाट के निवासी विपिन राजौरा

बुलंदशहर | 06-Mar-2026 05:14 PM | 500 |
बुलंदशहर
जहांगीराबाद के निकटवर्ती गाँव डूंगरा जाट के निवासी विपिन राजौरा

जहांगीराबाद। एक पंक्ति है कि "हौसलों के तरकश में कोशिश का वो तीर जिंदा रख, हार जाए चाहे जिंदगी में सब कुछ, मगर फिर से जीतने की उम्मीद जिंदा रख।" जहांगीराबाद के निकटवर्ती गाँव डूंगरा जाट के निवासी विपिन राजौरा पुत्र राजेन्द्र चौधरी ने इन पंक्तियों को सच कर दिखाया है। ​संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) द्वारा घोषित सिविल सेवा परीक्षा के अंतिम परिणामों में विपिन राजौरा ने ऑल इंडिया 538वीं रैंक प्राप्त कर न केवल अपने परिवार का, बल्कि पूरे जिले का मान बढ़ाया है। बता दें कि विपिन राजौरा जहांगीराबाद के निकटतम गांव डूंगरा जाट निवासी राजेंद्र चौधरी के सुपुत्र हैं। उनका एक साधारण कृषि ग्रामीण परिवेश से निकलकर देश की सबसे प्रतिष्ठित परीक्षा में सफलता पाना उनकी कड़ी मेहनत और दृढ़ संकल्प को दर्शाता है। परिणाम घोषित होते ही जैसे ही विपिन के चयन की खबर गाँव डूंगरा जाट पहुँची तो वहाँ जश्न का माहौल बन गया। ​विपिन की इस अभूतपूर्व सफलता पर उनके घर पर बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। क्षेत्र के गणमान्य व्यक्तियों और ग्रामीणों ने विपिन और उनके पिता राजेंद्र चौधरी को मिठाई खिलाकर अपनी खुशी साझा की।​विपिन की यह सफलता क्षेत्र के उन तमाम युवाओं के लिए एक प्रेरणा है जो सीमित संसाधनों के बावजूद बड़े सपने देखते हैं। विपिन ने सिद्ध कर दिया है कि यदि लक्ष्य स्पष्ट हो और मेहनत ईमानदारी से की जाए, तो सफलता निश्चित रूप से कदम चूमती है। विपिन की कामयाबी पर परिवार सहित पूरे गांव में हर्ष का माहौल है।

अन्य खबरें

पुरुषोत्तम मास के समापन पर महाराजा अग्रसेन सेवा समिति ने किया मैंगो शेक का वितरण : ठंडे ठंडे मैंगो शेक से राहगीरों की बुझाई प्यास

बुलंदशहर न्यूज़

महाराजा अग्रसेन सेवा समिति ने पुरुषोत्तम मास में किया शीतल ठंडाई का वितरण : अग्रसेन जन्मोत्सव सेवा समिति द्वारा समाज सेवा का अनूठा क्रम जारी है।

बुलंदशहर न्यूज़

भीषण गर्मी में बिजली कटौती ने किया जीना मुहाल : जनता बिजली कटौती की दोहरी मार झेलने को मजबूर

बुलंदशहर न्यूज़

पूर्व विधायक ने विभाग को दिया 8 दिन का अल्टीमेटम : स्मार्ट मीटर आज आम जनता के लिए जी का जंजाल बन गए

बुलंदशहर न्यूज़

मामा को घर छोड़ने जा रहे व्यक्ति की सड़क हादसे में मौत, परिवार में मचा कोहराम : कार और बाइक की जोरदार भिड़ंत

बुलंदशहर न्यूज़

बालू के दबाव से भरभरा कर गिरी दीवार, बाल-बाल बचे लोग, मकानों को भारी नुकसान : हादसे के वक्त दीवार के पास कोई मौजूद नहीं था

बुलंदशहर न्यूज़

अक्षय तृतीया और परशुराम जयंती पर भक्ति का सैलाब : भजनों की धुन पर झूमे श्रद्धालु

बुलंदशहर न्यूज़

नगरपालिका के नामित सभासदों का शपथ ग्रहण समारोह भव्यता से संपन्न : उपजिलाधिकारी व क्षेत्रीय विधायक उपस्थिति

बुलंदशहर न्यूज़

बाबा साहेब के पोस्टर फाड़ने और अभद्र पोस्ट पर बवाल, दो के खिलाफ मुकदमा दर्ज : युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू

बुलंदशहर न्यूज़

फर्जी आईडी बनाकर महिला की अश्लील फोटो की वायरल, विरोध करने पर भाई को पीटा : पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर मुकदमा दर्ज

बुलंदशहर न्यूज़
KIRORI MAL KA HATA, SUMER SAGAR, GORAKHPUR
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.