शनिवार, 14 नवंबर 2026 ऐप डाउनलोड करें
PHM NEWS logo PHM NewsPrime Heritage Morning
ब्रेकिंग
IPEC के छात्रों ने CanSat 7U प्रतियोगिता में "उत्कृष्ट" (Excellent) ग्रेड हासिल किया* जनगणना-2027 स्वगणना अभियान को सफल बनाने में जुटा प्रशासन, डीएम ने दिए व्यापक प्रचार-प्रसार के निर्देश। मालगाड़ी की चपेट में आने से सिंदुरिया निवासी रेलकर्मी की दर्दनाक मौत महिला अस्पताल में एक करोड़ की लागत से तैयार हुई हाईटेक लैब, होंगी 117 तरह की जांचें हाथरस में विवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके पक्ष ने जहर देकर हत्या का लगाया आरोप सड़क पर रखे धान के बोझ से फिसली बाइक, दो लोग गंभीर। थाना क्षेत्र के पिपरा कल्याण और सिंदुरिया क्षेत्राधिकारी निचलौल रविंद्र सिंह ने बुधवार को चौक थाने का आकस्मिक निरीक्षण किया सिंदुरिया चौराहे पर मारपीट में पांच के खिलाफ केस दर्ज
बुलंदशहर न्यूज़

टीवी मुक्त भारत अभियान चार ग्राम प्रधान महात्मा गांधी स्मृति चिन्ह से सम्मानित

चार ग्राम प्रधान महात्मा गांधी स्मृति चिन्ह से सम्मानित
jahangirabad-news-in-hindi

जहांगीराबाद। भारत देश के प्रधान मंत्री के 'टीवी मुक्त भारत अभियान' को धरातल पर उतारने और क्षय रोग के उन्मूलन में उत्कृष्ट योगदान देने वाले जनप्रतिनिधियों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से मंगलवार को एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जहांगीराबाद के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर आयोजित इस कार्यक्रम में ब्लॉक की चार ग्राम पंचायतों के प्रधानों को उनके सराहनीय प्रयासों के लिए सम्मानित किया गया। भारत सरकार का लक्ष्य 2025 तक देश को टीवी मुक्त बनाना है। इसी क्रम में जहांगीराबाद ब्लॉक में सक्रियता से कार्य किया जा रहा है। सम्मानित होने वाले प्रधानों ने भविष्य में भी अपने गांवों को स्वस्थ और रोगमुक्त रखने का संकल्प दोहराया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक डॉ. विपिन कुमार द्वारा चारों ग्राम प्रधानों को महात्मा गांधी का स्मृति चिन्ह और प्रशस्ति पत्र भेंट किया गया। इस दौरान डॉ. विपिन कुमार ने कहा कि टीवी जैसी बीमारी को जड़ से खत्म करने के लिए सामुदायिक भागीदारी अनिवार्य है। ग्राम प्रधानों ने अपने क्षेत्रों में मरीजों की पहचान करने, उन्हें उपचार के लिए प्रेरित करने और 'निक्षय मित्र' योजना के तहत सहायता प्रदान करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। आयोजित कार्यक्रम के दौरान स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे, जिन्होंने टीवी उन्मूलन के लक्ष्यों पर चर्चा की। इस अवसर पर मुख्य रूप से ​गिरेन्द्र सिंह (STLS), ​यश कुमार (STS), ​सतीश कुमार (TBHV), ​डॉ. राशिद, ​डॉ. योगेश कुमार उपस्थित रहे।

​"ग्राम प्रधानों का यह सम्मान अन्य पंचायतों के लिए भी प्रेरणा बनेगा। जब गांव का नेतृत्व स्वास्थ्य सेवाओं के प्रति जागरूक होता है, तभी हम टीवी मुक्त भारत के संकल्प को सिद्ध कर सकते हैं।"

डॉ. विपिन कुमार

यह भी पढ़ें

अन्य खबरें

जनगणना-2027 स्वगणना अभियान को सफल बनाने में जुटा प्रशासन, डीएम ने दिए व्यापक प्रचार-प्रसार के निर्देश।
मालगाड़ी की चपेट में आने से सिंदुरिया निवासी रेलकर्मी की दर्दनाक मौत
महिला अस्पताल में एक करोड़ की लागत से तैयार हुई हाईटेक लैब, होंगी 117 तरह की जांचें
हाथरस में विवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके पक्ष ने जहर देकर हत्या का लगाया आरोप
सड़क पर रखे धान के बोझ से फिसली बाइक, दो लोग गंभीर। थाना क्षेत्र के पिपरा कल्याण और सिंदुरिया
सिंदुरिया चौराहे पर मारपीट में पांच के खिलाफ केस दर्ज