बुलंदशहर न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / बुलंदशहर
🚨 Breaking News | बुलंदशहर

प्राचीन मंदिर से 11 पीतल के घंटे चोरी, ग्रामीणों में रोष : पूर्व में भी चोरी हो चुके हैं मंदिरों से घंटे

बुलंदशहर | 16-Feb-2026 06:28 PM | 500 |
बुलंदशहर
पूर्व में भी चोरी हो चुके हैं मंदिरों से घंटे

जहांगीराबाद। कोतवाली क्षेत्र में एक बार फिर 'घंटा चोर' गिरोह सक्रिय हो गया है। रविवार की रात क्षेत्र के भिरोली गांव स्थित बाढ़ो माँ के प्राचीन मंदिर में अज्ञात चोरों ने निशाना बनाते हुए मंदिर परिसर में लगे 11 भारी पीतल के घंटे चोरी कर लिए। इस घटना के बाद से स्थानीय श्रद्धालुओं में भारी रोष है और सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं।
                  ​जानकारी के अनुसार मामला कोतवाली क्षेत्र के गांव भिरोली क्षेत्र के बाढ़ो माँ के एक प्राचीन मंदिर है। सोमवार को प्रतिदिन की तरह जब पुजारी व ग्रामीण सुबह मंदिर की साफ-सफाई और पूजा-अर्चना के लिए पहुंचे, तो उन्हें मंदिर के मुख्य द्वार और प्रांगण से घंटे गायब मिले। चोरों ने बड़ी सफाई से कुंडों को काटकर घंटों को निकाला है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि क्षेत्र में मंदिरों को निशाना बनाने वाली यह कोई पहली घटना नहीं है। पूर्व में भी मंदिरों से घंटे चोरी की घटनाएँ हो चुकी हैं, आखिर यह चोरी कब तक रुकेंगी। श्रद्धालुओं ने पुलिस प्रशासन के प्रति नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि मंदिरों में बढ़ रही चोरी की घटनाएं हमारी आस्था के साथ खिलवाड़ हैं। पुलिस की सही गश्त न होने के कारण अपराधियों के हौसले बुलंद हैं। मंदिर से घंटे चोरी की सूचना मिलते ही कोतवाली प्रभारी संजेश कुमार टीम सहित घटनास्थल पर पहुंच गए। कोतवाली प्रभारी ने घटनास्थल पर पहुंचकर मौके का मुआयना किया व आसपास के लोगों से पूंछताछ कर मंदिर परिसर से साक्ष्य जुटाए। ग्रामीणों ने पुलिस प्रशासन से जल्द से जल्द कार्रवाई करते हुए चोरों को गिरफ्तार करने की मांग की है।

वर्जन
------------------
​अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। ​संदिग्ध कबाड़ियों और पुराने अपराधियों से पूछताछ की जा रही है। ​जल्द ही चोरों को पकड़ लिया जायेगा।

संजेश कुमार 
प्रभारी निरीक्षक

अन्य खबरें

KIRORI MAL KA HATA, SUMER SAGAR, GORAKHPUR
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.