बुलंदशहर न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / बुलंदशहर
🚨 Breaking News | बुलंदशहर

स्टेट रिव्यू मिशन की टीम ने सीएचसी और आयुष्मान आरोग्य मंदिरों का किया गहन निरीक्षण : साफ-सफाई पर विशेष जोर दिया

बुलंदशहर | 08-Feb-2026 04:55 PM | 500 |
बुलंदशहर
साफ-सफाई पर विशेष जोर दिया

जहांगीराबाद। उत्तर प्रदेश सरकार की स्वास्थ्य योजनाओं की जमीनी हकीकत परखने के लिए शुक्रवार को स्टेट रिव्यू मिशन की टीम ने जहांगीराबाद क्षेत्र में तीन दिन का व्यापक दौरा किया। राज्य स्तरीय टीम ने नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) और आयुष्मान आरोग्य मंदिरों (पूर्व में हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर) का गहन निरीक्षण कर स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता जाँची। ​निरिक्षण करने आयी राज्य स्तरीय टीम ने  सामुदायिक स्वास्थ केंद्र सहित क्षेत्र में लगभग 12 आयुष्मान आरोग्य मंदिरों का निरिक्षण किया। निरीक्षण के दौरान टीम ने अस्पतालों में दवाओं की उपलब्धता, स्टाफ की उपस्थिति और साफ-सफाई पर विशेष जोर दिया। मरीजों को नि:शुल्क मिलने वाली दवाओं के स्टॉक और वितरण रजिस्टर की बारीकी से जाँच की गई। आयुष्मान भारत योजना के तहत मरीजों के पंजीकरण और मिलने वाली सुविधाओं के ऑनलाइन डेटा को भी देखा गया। टीम के सदस्यों ने तैनात कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर्स से बातचीत की और टेली-कंसल्टेशन सेवाओं के बारे में जानकारी ली। मिशन का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि नगर व ग्रामीण क्षेत्रों में अंतिम छोर तक बैठे व्यक्ति को बेहतर प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाएं मिल सकें। ​टीम ने अस्पताल में मौजूद मरीजों और उनके तीमारदारों से भी बात की। उनसे पूछा गया कि क्या उन्हें बाहर से दवाएं तो नहीं मंगवाई जा रहीं और मरीजों के प्रति डॉक्टरों का व्यवहार कैसा है। निरीक्षण के अंत में टीम ने स्थानीय स्वास्थ्य अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए और सेवाओं में निरंतर सुधार के लिए प्रेरित किया। इस मौके पर अधीक्षक डॉ विपिन कुमार, डॉ राशिद, कपिल कुमार, योगेश कुमार व प्रमोद कुमार यादव सहित समस्त चिकित्सीय व पैरामेडिकल स्टाफ उपस्थित रहा।

अन्य खबरें

पुरुषोत्तम मास के समापन पर महाराजा अग्रसेन सेवा समिति ने किया मैंगो शेक का वितरण : ठंडे ठंडे मैंगो शेक से राहगीरों की बुझाई प्यास

बुलंदशहर न्यूज़

महाराजा अग्रसेन सेवा समिति ने पुरुषोत्तम मास में किया शीतल ठंडाई का वितरण : अग्रसेन जन्मोत्सव सेवा समिति द्वारा समाज सेवा का अनूठा क्रम जारी है।

बुलंदशहर न्यूज़

भीषण गर्मी में बिजली कटौती ने किया जीना मुहाल : जनता बिजली कटौती की दोहरी मार झेलने को मजबूर

बुलंदशहर न्यूज़

पूर्व विधायक ने विभाग को दिया 8 दिन का अल्टीमेटम : स्मार्ट मीटर आज आम जनता के लिए जी का जंजाल बन गए

बुलंदशहर न्यूज़

मामा को घर छोड़ने जा रहे व्यक्ति की सड़क हादसे में मौत, परिवार में मचा कोहराम : कार और बाइक की जोरदार भिड़ंत

बुलंदशहर न्यूज़

बालू के दबाव से भरभरा कर गिरी दीवार, बाल-बाल बचे लोग, मकानों को भारी नुकसान : हादसे के वक्त दीवार के पास कोई मौजूद नहीं था

बुलंदशहर न्यूज़

अक्षय तृतीया और परशुराम जयंती पर भक्ति का सैलाब : भजनों की धुन पर झूमे श्रद्धालु

बुलंदशहर न्यूज़

नगरपालिका के नामित सभासदों का शपथ ग्रहण समारोह भव्यता से संपन्न : उपजिलाधिकारी व क्षेत्रीय विधायक उपस्थिति

बुलंदशहर न्यूज़

बाबा साहेब के पोस्टर फाड़ने और अभद्र पोस्ट पर बवाल, दो के खिलाफ मुकदमा दर्ज : युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू

बुलंदशहर न्यूज़

फर्जी आईडी बनाकर महिला की अश्लील फोटो की वायरल, विरोध करने पर भाई को पीटा : पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर मुकदमा दर्ज

बुलंदशहर न्यूज़
KIRORI MAL KA HATA, SUMER SAGAR, GORAKHPUR
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.