बुलंदशहर न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / बुलंदशहर
🚨 Breaking News | बुलंदशहर

सिद्धेश्वर महादेव मंदिर में 3 अप्रैल से गूंजेगी श्रीमद्भागवत कथा की अमृत वर्षा : श्रीमद्भगवत केवल कथा नहीं, भवसागर पार करने का आधार है - कथा आचार्य

बुलंदशहर | 31-Mar-2026 08:03 PM | 500 |
बुलंदशहर
श्रीमद्भगवत केवल कथा नहीं, भवसागर पार करने का आधार है - कथा आचार्य

जहांगीराबाद। नगर के टाउन स्कूल चौराहे के निकट स्थित श्री सिद्धेश्वर महादेव मंदिर में आगामी 3 अप्रैल से श्रीमद्भागवत कथा एवं लक्ष्मी नारायण महायज्ञ का भव्य आयोजन होने जा रहा है। भक्ति और आध्यात्म के इस समागम में सुप्रसिद्ध कथावाचक आचार्य मनीष कौशिक अपने मुखारविंद से श्रद्धालुओं को कथा का रसपान कराएंगे। ​आयोजन समिति के सदस्य आचार्य संजीव शास्त्री ने कार्यक्रम की रूपरेखा साझा करते हुए बताया कि आयोजन का शुभारंभ 3 अप्रैल, शुक्रवार को सुबह 9 बजे भव्य कलश यात्रा के साथ होगा। यह यात्रा मंदिर प्रांगण से शुरू होकर मुख्य बाजार के विभिन्न मार्गों से होते हुए पुनः मंदिर पर संपन्न होगी। ​भक्तों की सुविधा और अनुष्ठान की गरिमा को ध्यान में रखते हुए समय सारणी निर्धारित की गई है जैसे प्रतिदिन सुबह 9:00 बजे से 11:00 बजे तक नित्य लक्ष्मी नारायण महायज्ञ संपन्न होगा। दोपहर 2:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक आचार्य मनीष कौशिक कथा वाचन करेंगे। वहीं 9 अप्रैल को कथा समापन के पश्चात, 10 अप्रैल को विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा। श्रीमद् भागवत ​कथा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए आचार्य मनीष कौशिक ने कहा कि कलियुग में प्रभु नाम का स्मरण ही भवसागर से पार उतरने का एकमात्र आधार है। उन्होंने बताया कि श्रीमद्भागवत केवल एक कथा नहीं, बल्कि साक्षात श्रीकृष्ण का स्वरूप है। यह दिव्य ज्ञान यज्ञ आत्मा और परमात्मा के मिलन का मार्ग प्रशस्त करता है, जिससे मनुष्य को जन्म-जन्मांतर के पापों से मुक्ति और परम शांति मिलती है। वहीं ​सिद्धेश्वर महादेव मंदिर समिति ने क्षेत्र के समस्त धर्मप्रेमी जनता से अपील की है कि इस ज्ञान यज्ञ में अधिक से अधिक संख्या में सम्मिलित होकर पुण्य लाभ अर्जित करें। आयोजन को लेकर स्थानीय श्रद्धालुओं में भारी उत्साह देखा जा रहा है।

अन्य खबरें

पुरुषोत्तम मास के समापन पर महाराजा अग्रसेन सेवा समिति ने किया मैंगो शेक का वितरण : ठंडे ठंडे मैंगो शेक से राहगीरों की बुझाई प्यास

बुलंदशहर न्यूज़

महाराजा अग्रसेन सेवा समिति ने पुरुषोत्तम मास में किया शीतल ठंडाई का वितरण : अग्रसेन जन्मोत्सव सेवा समिति द्वारा समाज सेवा का अनूठा क्रम जारी है।

बुलंदशहर न्यूज़

भीषण गर्मी में बिजली कटौती ने किया जीना मुहाल : जनता बिजली कटौती की दोहरी मार झेलने को मजबूर

बुलंदशहर न्यूज़

पूर्व विधायक ने विभाग को दिया 8 दिन का अल्टीमेटम : स्मार्ट मीटर आज आम जनता के लिए जी का जंजाल बन गए

बुलंदशहर न्यूज़

मामा को घर छोड़ने जा रहे व्यक्ति की सड़क हादसे में मौत, परिवार में मचा कोहराम : कार और बाइक की जोरदार भिड़ंत

बुलंदशहर न्यूज़

बालू के दबाव से भरभरा कर गिरी दीवार, बाल-बाल बचे लोग, मकानों को भारी नुकसान : हादसे के वक्त दीवार के पास कोई मौजूद नहीं था

बुलंदशहर न्यूज़

अक्षय तृतीया और परशुराम जयंती पर भक्ति का सैलाब : भजनों की धुन पर झूमे श्रद्धालु

बुलंदशहर न्यूज़

नगरपालिका के नामित सभासदों का शपथ ग्रहण समारोह भव्यता से संपन्न : उपजिलाधिकारी व क्षेत्रीय विधायक उपस्थिति

बुलंदशहर न्यूज़

बाबा साहेब के पोस्टर फाड़ने और अभद्र पोस्ट पर बवाल, दो के खिलाफ मुकदमा दर्ज : युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू

बुलंदशहर न्यूज़

फर्जी आईडी बनाकर महिला की अश्लील फोटो की वायरल, विरोध करने पर भाई को पीटा : पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर मुकदमा दर्ज

बुलंदशहर न्यूज़
KIRORI MAL KA HATA, SUMER SAGAR, GORAKHPUR
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.