बुलंदशहर न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / बुलंदशहर
🚨 Breaking News | बुलंदशहर

कड़ाके की ठंड में मसीहा बने सुबिन भारद्वाज, जरूरतमंदों को किया कंबल वितरण : सामर्थ्यवान लोग आगे आएं और गरीबों की मदद करें - सुबिन भारद्वाज

बुलंदशहर | 15-Jan-2026 07:29 PM | 500 |
बुलंदशहर
सामर्थ्यवान लोग आगे आएं और गरीबों की मदद करें - सुबिन भारद्वाज

कड़ाके की ठंड में मसीहा बने सुबिन भारद्वाज, जरूरतमंदों को किया कंबल वितरण

सामर्थ्यवान लोग आगे आएं और गरीबों की मदद करें - सुबिन भारद्वाज

​जहांगीराबाद। ​बढ़ती हुई कड़ाके की ठंड और शीतलहर को देखते हुए नगर के समाजसेवी सुबिन भारद्वाज ने मानवता की मिसाल पेश की है। उन्होंने अपने आवास पर गरीब, असहाय और फुटपाथ पर जीवन यापन करने वाले लोगों को कंबल वितरण किया।​ ​जैसे-जैसे तापमान में गिरावट आ रही है, सड़कों और खुले आसमान के नीचे सोने वाले लोगों के लिए रातें दुश्वार होती जा रही हैं। इस स्थिति को देखते हुए सुबिन भारद्वाज ने अपनी टीम के साथ अपने आवास पर गरीबों, बुजुर्गों और महिलाओं को कंबल ओढ़ाए। ​सुबिन भारद्वाज के इस नेक कार्य की स्थानीय नागरिकों और प्रबुद्ध वर्ग ने जमकर सराहना की। कंबल पाकर जरूरतमंदों के चेहरों पर मुस्कान लौट आई और उन्होंने समाजसेवी को ढेरों दुआएं दीं।​इस अवसर पर सुबिन भारद्वाज ने कहा कि इस भीषण ठंड में किसी जरूरतमंद को गर्म कपड़ा या कंबल प्रदान करना केवल दान नहीं, बल्कि एक इंसान का दूसरे इंसान के प्रति कर्तव्य है। मेरा प्रयास है कि इस ठंड में कोई भी व्यक्ति संसाधनों के अभाव में असुरक्षित न रहे और साथ ही सामर्थ्यवान लोगों से भी अपील की कि वे आगे आएं और अपने आसपास के गरीब तबके की मदद करें ताकि इस ठंड से होने वाली जनहानि को रोका जा सके।

अन्य खबरें

पुरुषोत्तम मास के समापन पर महाराजा अग्रसेन सेवा समिति ने किया मैंगो शेक का वितरण : ठंडे ठंडे मैंगो शेक से राहगीरों की बुझाई प्यास

बुलंदशहर न्यूज़

महाराजा अग्रसेन सेवा समिति ने पुरुषोत्तम मास में किया शीतल ठंडाई का वितरण : अग्रसेन जन्मोत्सव सेवा समिति द्वारा समाज सेवा का अनूठा क्रम जारी है।

बुलंदशहर न्यूज़

भीषण गर्मी में बिजली कटौती ने किया जीना मुहाल : जनता बिजली कटौती की दोहरी मार झेलने को मजबूर

बुलंदशहर न्यूज़

पूर्व विधायक ने विभाग को दिया 8 दिन का अल्टीमेटम : स्मार्ट मीटर आज आम जनता के लिए जी का जंजाल बन गए

बुलंदशहर न्यूज़

मामा को घर छोड़ने जा रहे व्यक्ति की सड़क हादसे में मौत, परिवार में मचा कोहराम : कार और बाइक की जोरदार भिड़ंत

बुलंदशहर न्यूज़

बालू के दबाव से भरभरा कर गिरी दीवार, बाल-बाल बचे लोग, मकानों को भारी नुकसान : हादसे के वक्त दीवार के पास कोई मौजूद नहीं था

बुलंदशहर न्यूज़

अक्षय तृतीया और परशुराम जयंती पर भक्ति का सैलाब : भजनों की धुन पर झूमे श्रद्धालु

बुलंदशहर न्यूज़

नगरपालिका के नामित सभासदों का शपथ ग्रहण समारोह भव्यता से संपन्न : उपजिलाधिकारी व क्षेत्रीय विधायक उपस्थिति

बुलंदशहर न्यूज़

बाबा साहेब के पोस्टर फाड़ने और अभद्र पोस्ट पर बवाल, दो के खिलाफ मुकदमा दर्ज : युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू

बुलंदशहर न्यूज़

फर्जी आईडी बनाकर महिला की अश्लील फोटो की वायरल, विरोध करने पर भाई को पीटा : पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर मुकदमा दर्ज

बुलंदशहर न्यूज़
KIRORI MAL KA HATA, SUMER SAGAR, GORAKHPUR
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.