बुलंदशहर न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / बुलंदशहर
🚨 Breaking News | बुलंदशहर

समाजसेवी सुविन भारद्वाज 'डॉक्टरेट' की उपाधि से सम्मानित : राष्ट्रीय सम्मान सफलता पुरस्कार 2026 प्रदान किया गया

बुलंदशहर | 01-Feb-2026 04:25 PM | 500 |
बुलंदशहर
राष्ट्रीय सम्मान सफलता पुरस्कार 2026 प्रदान किया गया

जहांगीराबाद। नगर के समाजसेवी सुविन भारद्वाज के नाम एक और बड़ी उपलब्धि प्राप्त की । हाल ही में संयुक्त राज्य अमेरिका की प्रतिष्ठित जॉर्जिया यूनिवर्सिटी द्वारा सुविन भारद्वाज को मानद डॉक्टरेट की उपाधि से नवाजा गया है साथ ही उन्हें राष्ट्रीय सम्मान सफलता पुरस्कार 2026 भी प्रदान किया गया। ​यह सम्मान उन्हें उनके द्वारा समाजसेवा और युवाओं को प्रेरित करने की दिशा में किए गए असाधारण योगदान के लिए प्रदान किया गया है। ​जयपुर में स्थित होटल ग्रांड मेपल के परिसर में आयोजित एक गरिमामय समारोह के दौरान डॉ समाजसेवी सुविन भारद्वाज को एक्ट्रेस, मॉडल व कवियत्री सिमरन आहूजा द्वारा यह उपाधि दी गई। इस अवसर पर विभिन्न क्षेत्रों की दिग्गज हस्तियां भी मौजूद थीं। विश्वविद्यालय के प्रतिनिधियों ने सुविन भारद्वाज के निस्वार्थ समाजसेवा के दृष्टिकोण और बहुत कम उम्र में हासिल की गई उनकी सफलता की सराहना की। वहीं समाजसेवी सुविन भारद्वाज ने मिली उपलब्धि पर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि यह केवल मेरी व्यक्तिगत उपलब्धि नहीं है, बल्कि उन सभी लोगों की मेहनत का परिणाम है जो मुझ पर विश्वास करते हैं। 'डॉक्टरेट' की यह उपाधि मुझे समाज और युवाओं के प्रति मेरी जिम्मेदारियों का और अधिक एहसास कराती है। मैं जॉर्जिया यूनिवर्सिटी का हृदय से आभारी हूँ। समाजसेवी डॉ सुविन भारद्वाज के प्रशंसकों और फॉलोअर्स की ओर से उन्हें बधाई देने का तांता लगा हुआ है।

अन्य खबरें

पुरुषोत्तम मास के समापन पर महाराजा अग्रसेन सेवा समिति ने किया मैंगो शेक का वितरण : ठंडे ठंडे मैंगो शेक से राहगीरों की बुझाई प्यास

बुलंदशहर न्यूज़

महाराजा अग्रसेन सेवा समिति ने पुरुषोत्तम मास में किया शीतल ठंडाई का वितरण : अग्रसेन जन्मोत्सव सेवा समिति द्वारा समाज सेवा का अनूठा क्रम जारी है।

बुलंदशहर न्यूज़

भीषण गर्मी में बिजली कटौती ने किया जीना मुहाल : जनता बिजली कटौती की दोहरी मार झेलने को मजबूर

बुलंदशहर न्यूज़

पूर्व विधायक ने विभाग को दिया 8 दिन का अल्टीमेटम : स्मार्ट मीटर आज आम जनता के लिए जी का जंजाल बन गए

बुलंदशहर न्यूज़

मामा को घर छोड़ने जा रहे व्यक्ति की सड़क हादसे में मौत, परिवार में मचा कोहराम : कार और बाइक की जोरदार भिड़ंत

बुलंदशहर न्यूज़

बालू के दबाव से भरभरा कर गिरी दीवार, बाल-बाल बचे लोग, मकानों को भारी नुकसान : हादसे के वक्त दीवार के पास कोई मौजूद नहीं था

बुलंदशहर न्यूज़

अक्षय तृतीया और परशुराम जयंती पर भक्ति का सैलाब : भजनों की धुन पर झूमे श्रद्धालु

बुलंदशहर न्यूज़

नगरपालिका के नामित सभासदों का शपथ ग्रहण समारोह भव्यता से संपन्न : उपजिलाधिकारी व क्षेत्रीय विधायक उपस्थिति

बुलंदशहर न्यूज़

बाबा साहेब के पोस्टर फाड़ने और अभद्र पोस्ट पर बवाल, दो के खिलाफ मुकदमा दर्ज : युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू

बुलंदशहर न्यूज़

फर्जी आईडी बनाकर महिला की अश्लील फोटो की वायरल, विरोध करने पर भाई को पीटा : पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर मुकदमा दर्ज

बुलंदशहर न्यूज़
KIRORI MAL KA HATA, SUMER SAGAR, GORAKHPUR
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.