शुक्रवार, 20 नवंबर 2026 ऐप डाउनलोड करें
PHM NEWS logo PHM NewsPrime Heritage Morning
ब्रेकिंग
श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया गोपाष्टमी का पर्व, गौशालाओं में उमड़े श्रद्धालु" पूर्वांचल में महिला की जटिल यूरोलॉजिकल बीमारी की आधुनिक तकनीक से सर्जरी नया सानवाड़ा में चोरों का आतंक, सात कृषि कुओं को बनाया निशाना डूबते सूर्य को अर्घ्य देकर छठ व्रतियों ने की सुख-समृद्धि की कामना* आधी रात कमरे में चली गोली से मचा हड़कंप, मौके पर पहुंची पुलिस और फोरेंसिक टीम* गोरखपुर: सपा के जिलाध्यक्ष बन सकते हैं जीतेंद्र यादव? समर्थकों में चर्चाएं तेज* छठ गीतों से गोरखनाथ घाट पर सांसद रवि किशन ने बांधा समां* आधी रात मोहद्दीपुर में धधकी रूई-गद्दे की दुकान, आसपास के घरों में मची चीख-पुकार*
बुलंदशहर न्यूज़

देशभक्ति के रंग में रंगे विद्यालय, हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 77वां गणतंत्र दिवस मुख्य अतिथि और प्रधानाचार्य द्वारा ध्वजारोहण किया गया।

मुख्य अतिथि और प्रधानाचार्य द्वारा ध्वजारोहण किया गया।
jahangirabad-news-in-hindi

जहांगीराबाद। ​आज देशभर के विद्यालयों व अन्य संस्थानों में 77वां गणतंत्र दिवस अत्यंत उत्साह और देशभक्ति के माहौल में मनाया गया। नन्हे-मुन्ने बच्चों से लेकर वरिष्ठ विद्यार्थियों तक, सभी के चेहरे पर राष्ट्र के प्रति गर्व और उमंग साफ़ झलक रही थी।​ वहीं नगर के विद्यालयों शिवकुमार जनता इंटर कॉलेज, बी. के. पब्लिक स्कूल व जे बी जी में भी गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास के साथ ​मनाया गया। सुबह ठीक 8:30 बजे विद्यालय प्रांगण में मुख्य अतिथि और प्रधानाचार्य द्वारा ध्वजारोहण किया गया। जैसे ही तिरंगा लहराया, पूरा परिसर 'जन-गण-मन' के स्वरों और 'भारत माता की जय' के नारों से गूंज उठा। इसके पश्चात एनसीसी (NCC) कैडेट्स और विभिन्न सदनों के विद्यार्थियों ने शानदार मार्च पास्ट कर तिरंगे को सलामी दी व सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन भी किया गया, जिसमे बी. के. पब्लिक स्कूल में नन्हें मुन्ने बच्चों ने देश भक्ति के गीतों पर डांस कर वहाँ उपस्थित लोगों को धिरकने पर मजबूर कर दिया। ​समारोह के अंत में बी. के. पब्लिक स्कूल की प्रधानाचार्या डॉ रीता शर्मा ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि, गणतंत्र दिवस केवल एक पर्व नहीं, बल्कि हमारे संविधान और लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति समर्पण का दिन है। वहीं जे बी जी की प्रधानाचार्या प्रिया माहेश्वरी ने युवाओं से एक जिम्मेदार नागरिक बनने और देश की प्रगति में योगदान देने का आह्वान किया। ​कार्यक्रम के समापन पर सभी विद्यार्थियों को मिठाइयां बांटी गईं। बच्चों का उत्साह देखते ही बनता था, जो हाथों में छोटे तिरंगे लिए देशभक्ति के गीतों पर थिरक रहे थे।

यह भी पढ़ें

अन्य खबरें

पूर्वांचल में महिला की जटिल यूरोलॉजिकल बीमारी की आधुनिक तकनीक से सर्जरी
नया सानवाड़ा में चोरों का आतंक, सात कृषि कुओं को बनाया निशाना
आधी रात कमरे में चली गोली से मचा हड़कंप, मौके पर पहुंची पुलिस और फोरेंसिक टीम*
गोरखपुर: सपा के जिलाध्यक्ष बन सकते हैं जीतेंद्र यादव? समर्थकों में चर्चाएं तेज*