शुक्रवार, 20 नवंबर 2026 ऐप डाउनलोड करें
PHM NEWS logo PHM NewsPrime Heritage Morning
ब्रेकिंग
श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया गोपाष्टमी का पर्व, गौशालाओं में उमड़े श्रद्धालु" पूर्वांचल में महिला की जटिल यूरोलॉजिकल बीमारी की आधुनिक तकनीक से सर्जरी नया सानवाड़ा में चोरों का आतंक, सात कृषि कुओं को बनाया निशाना डूबते सूर्य को अर्घ्य देकर छठ व्रतियों ने की सुख-समृद्धि की कामना* आधी रात कमरे में चली गोली से मचा हड़कंप, मौके पर पहुंची पुलिस और फोरेंसिक टीम* गोरखपुर: सपा के जिलाध्यक्ष बन सकते हैं जीतेंद्र यादव? समर्थकों में चर्चाएं तेज* छठ गीतों से गोरखनाथ घाट पर सांसद रवि किशन ने बांधा समां* आधी रात मोहद्दीपुर में धधकी रूई-गद्दे की दुकान, आसपास के घरों में मची चीख-पुकार*
बुलंदशहर न्यूज़

भीषण गर्मी में बिजली कटौती ने किया जीना मुहाल जनता बिजली कटौती की दोहरी मार झेलने को मजबूर

जनता बिजली कटौती की दोहरी मार झेलने को मजबूर
jahangirabad-news-in-hindi

जहांगीराबाद। इन दिनों भीषण गर्मी और लू के थपेड़ों के बीच जहांगीराबाद की जनता बिजली कटौती की दोहरी मार झेलने को मजबूर है। अघोषित बिजली कटौती के बाद रात के समय भी घंटों बिजली गुल रहने से लोगों की रातें बेचैन हो गई हैं। स्थानीय निवासी बिजली विभाग की लचर व्यवस्था और लाइनमेन की मनमानी से बेहद परेशान हैं।
​​पारा 42-45 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुँचने के बावजूद बिजली विभाग की ओर से न तो कोई निश्चित कटौती शेड्यूल पालन किया जा रहा है और न ही आपूर्ति में सुधार के प्रयास दिख रहे हैं। सबसे बुरा हाल रात के समय होता है, जब घंटों तक बिजली गुल रहने से बच्चे, बुजुर्ग और बीमार लोग गर्मी से बिलबिला उठते हैं। घरों में लगे पंखे और कूलर शो-पीस बनकर रह गए हैं। ​स्थानीय लोगों का आरोप है कि बिजली कटौती के पीछे स्थानीय स्तर पर तैनात कुछ लाइनमेनों की मनमानी मुख्य कारण है। शिकायत करने पर भी विभाग के कर्मचारी ध्यान नहीं देते। लोगों का कहना है कि जब भी बिजली विभाग के कंट्रोल रूम या संबंधित अधिकारियों को फोन किया जाता है, तो या तो फोन नहीं उठाया जाता, अगर फोन उठ जाये तो रात में काम नहीं होना, रोटी खाने का बहाना सिर्फ रोटी को खाना ही नहीं रोटी खाने का समय तक बता देते हैं जैसे कि अभी तो खाने बैठे है हो सकता है कि खाना सुबह तक ही खाया जाये, या फिर 'फॉल्ट' बताकर पल्ला झाड़ लिया जाता है। विभागीय कर्मचारियों की इस मनमानी को देखते हुए जनता ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही बिजली आपूर्ति में सुधार नहीं हुआ और विभागीय अधिकारियों ने अपनी कार्यशैली नहीं बदली, तो वे सड़क पर उतरकर विरोध-प्रदर्शन करने के लिए मजबूर होंगे।

यह भी पढ़ें

अन्य खबरें

पूर्वांचल में महिला की जटिल यूरोलॉजिकल बीमारी की आधुनिक तकनीक से सर्जरी
नया सानवाड़ा में चोरों का आतंक, सात कृषि कुओं को बनाया निशाना
आधी रात कमरे में चली गोली से मचा हड़कंप, मौके पर पहुंची पुलिस और फोरेंसिक टीम*
गोरखपुर: सपा के जिलाध्यक्ष बन सकते हैं जीतेंद्र यादव? समर्थकों में चर्चाएं तेज*