बुलंदशहर न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / बुलंदशहर
🚨 Breaking News | बुलंदशहर

स्टंटबाजों पर पुलिस का कसा शिकंजा : स्टंटबाज के खिलाफ एक्शन मोड में जहांगीराबाद पुलिस

बुलंदशहर | 12-Jan-2026 08:06 AM | 500 |
बुलंदशहर
स्टंटबाज के खिलाफ एक्शन मोड में जहांगीराबाद पुलिस

जहांगीराबाद। कोतवाली क्षेत्र में तेज आवाज निकालने वाली व स्टंट कर आमजन की सुरक्षा से खिलवाड़ करने वाली मोटरसाइकिलों के खिलाफ पुलिस एक बार फिर एक्शन मोड में नजर आई। रविवार को चलाए गए विशेष अभियान के दौरान पुलिस ने सख्ती दिखाते हुए एक स्टंट बाइक को मौके पर ही सीज कर दी। चौकी प्रभारी दीपक चाहर के नेतृत्व में पुलिस टीम ने प्रमुख चौराहों व भीड़भाड़ वाले इलाकों में सघन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान आहार बाईपास पर नियमों का उल्लंघन कर रही मोटरसाइकिलों को रोका गया। जांच में सामने आया कि कुछ युवक साइलेंसर में अवैध बदलाव कर तेज धमाकेदार आवाज निकालते हुए स्टंट कर रहे थे, जिससे आम नागरिकों को परेशानी के साथ दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। पुलिस उप निरीक्षक योगेश कुमार ने मोटरसाइकिल को मोटर वाहन अधिनियम के तहत सीज करते हुए आवश्यक कानूनी कार्रवाई की। कोतवाली प्रभारी संजेश कुमार ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि भविष्य में भी इस तरह की गतिविधियों के खिलाफ अभियान जारी रहेगा। नियम तोड़ने वालों पर जुर्माना, वाहन सीज और कानूनी कार्रवाई की जाएगी। कोतवाली प्रभारी संजेश कुमार ने युवाओं से अपील की है कि वे यातायात नियमों का पालन करें, स्टंट व तेज आवाज से बचें और अपनी व दूसरों की सुरक्षा का विशेष ध्यान रखें।

अन्य खबरें

PHM NEWS Repoter
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.