बुलंदशहर न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / बुलंदशहर
🚨 Breaking News | बुलंदशहर

जाडोल गांव की गौशाला में अव्यवस्थाओं पर गौ-रक्षकों का आरोप : ग्राम प्रधान पर धमकी देने का आरोप

बुलंदशहर | 05-Dec-2025 09:13 AM | 392 |
बुलंदशहर
ग्राम प्रधान पर धमकी देने का आरोप

जाडोल गांव की गौशाला में अव्यवस्थाओं पर गौ-रक्षकों का आरोप, ग्राम प्रधान पर धमकी देने का आरोप👈

बुलंदशहर जिले के ग्राम जाडोल स्थित गौशाला में गंभीर अनियमितताओं का आरोप लगाते हुए गौ-रक्षक टीम ने हंगामा खड़ा कर दिया। जानकारी के अनुसार गौ-रक्षक टीम क्षेत्र की विभिन्न गौशालाओं का सर्वे कर रही थी। इसी दौरान जब टीम जाडोल गौशाला पहुँची तो वहां उन्हें कई गौ-माताओं के शव मिले, जबकि लगभग आधा दर्जन गायें बीमार हालत में तड़पती हुई दिखाई दीं।

गौ-रक्षकों का आरोप है कि गौशाला की देखरेख की जिम्मेदारी ग्राम प्रधान व ग्राम सचिव पर होने के बावजूद, गौशाला की हालत अत्यंत दयनीय है और किसी भी तरह की व्यवस्था का कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा।

गौ-रक्षक टीम का आरोप है कि जब उन्होंने इस स्थिति को लेकर आवाज उठाई, तो ग्राम प्रधान बबली ने न केवल उनके साथ मारपीट की, बल्कि यह भी धमकी दी कि
“अगर कोई गौरक्षक अब गौशाला के पास दिखाई दिया, तो उसे यहीं पर मार दिया जाएगा।”

घटना के बाद गौ-रक्षकों ने चौकी जडोल में तहरीर भी दी, लेकिन आरोप है कि अभी तक किसी प्रकार की कार्रवाई नहीं की गई।
गौ-रक्षकों ने सवाल उठाया है कि—
“क्या गौ-सेवा करना अपराध है? जो गौ-माता की सेवा करता है, उसी को धमकियां और गाली-गलौज क्यों दी जाती है?”

स्थानीय प्रशासन पर भी कार्रवाई न करने को लेकर सवाल उठ रहे हैं। ग्रामीणों और गौ-रक्षक संगठनों ने इस मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

अन्य खबरें

पुरुषोत्तम मास के समापन पर महाराजा अग्रसेन सेवा समिति ने किया मैंगो शेक का वितरण : ठंडे ठंडे मैंगो शेक से राहगीरों की बुझाई प्यास

बुलंदशहर न्यूज़

महाराजा अग्रसेन सेवा समिति ने पुरुषोत्तम मास में किया शीतल ठंडाई का वितरण : अग्रसेन जन्मोत्सव सेवा समिति द्वारा समाज सेवा का अनूठा क्रम जारी है।

बुलंदशहर न्यूज़

भीषण गर्मी में बिजली कटौती ने किया जीना मुहाल : जनता बिजली कटौती की दोहरी मार झेलने को मजबूर

बुलंदशहर न्यूज़

पूर्व विधायक ने विभाग को दिया 8 दिन का अल्टीमेटम : स्मार्ट मीटर आज आम जनता के लिए जी का जंजाल बन गए

बुलंदशहर न्यूज़

मामा को घर छोड़ने जा रहे व्यक्ति की सड़क हादसे में मौत, परिवार में मचा कोहराम : कार और बाइक की जोरदार भिड़ंत

बुलंदशहर न्यूज़

बालू के दबाव से भरभरा कर गिरी दीवार, बाल-बाल बचे लोग, मकानों को भारी नुकसान : हादसे के वक्त दीवार के पास कोई मौजूद नहीं था

बुलंदशहर न्यूज़

अक्षय तृतीया और परशुराम जयंती पर भक्ति का सैलाब : भजनों की धुन पर झूमे श्रद्धालु

बुलंदशहर न्यूज़

नगरपालिका के नामित सभासदों का शपथ ग्रहण समारोह भव्यता से संपन्न : उपजिलाधिकारी व क्षेत्रीय विधायक उपस्थिति

बुलंदशहर न्यूज़

बाबा साहेब के पोस्टर फाड़ने और अभद्र पोस्ट पर बवाल, दो के खिलाफ मुकदमा दर्ज : युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू

बुलंदशहर न्यूज़

फर्जी आईडी बनाकर महिला की अश्लील फोटो की वायरल, विरोध करने पर भाई को पीटा : पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर मुकदमा दर्ज

बुलंदशहर न्यूज़
KIRORI MAL KA HATA, SUMER SAGAR, GORAKHPUR
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.