शनिवार, 14 नवंबर 2026 ऐप डाउनलोड करें
PHM NEWS logo PHM NewsPrime Heritage Morning
ब्रेकिंग
IPEC के छात्रों ने CanSat 7U प्रतियोगिता में "उत्कृष्ट" (Excellent) ग्रेड हासिल किया* जनगणना-2027 स्वगणना अभियान को सफल बनाने में जुटा प्रशासन, डीएम ने दिए व्यापक प्रचार-प्रसार के निर्देश। मालगाड़ी की चपेट में आने से सिंदुरिया निवासी रेलकर्मी की दर्दनाक मौत महिला अस्पताल में एक करोड़ की लागत से तैयार हुई हाईटेक लैब, होंगी 117 तरह की जांचें हाथरस में विवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके पक्ष ने जहर देकर हत्या का लगाया आरोप सड़क पर रखे धान के बोझ से फिसली बाइक, दो लोग गंभीर। थाना क्षेत्र के पिपरा कल्याण और सिंदुरिया क्षेत्राधिकारी निचलौल रविंद्र सिंह ने बुधवार को चौक थाने का आकस्मिक निरीक्षण किया सिंदुरिया चौराहे पर मारपीट में पांच के खिलाफ केस दर्ज
बुलंदशहर न्यूज़

जहांगीराबाद में अमानवीय लापरवाही! अवैध क्लीनिक में डिलीवरी का आरोप

अवैध क्लीनिक में डिलीवरी का आरोप
jahangirabad-news-in-hindi

जहांगीराबाद क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां प्रसव के दौरान एक नवजात की गर्दन टूट जाने का गंभीर आरोप लगा है। मामला रूठा निवासी राजकुमार की पत्नी झम्मन से जुड़ा है, जिन्हें रविवार को प्रसव पीड़ा हुई थी।

पीड़ित पति का आरोप है कि प्रसव पीड़ा के बावजूद आशा कार्यकर्ता ने पत्नी को सरकारी अस्पताल ले जाने के बजाय एक दाई को बुला लिया। हालत बिगड़ने पर दाई उसे जहांगीराबाद की नई बस्ती स्थित अपने निजी निवास पर संचालित कथित अवैध क्लीनिक में ले गई, जहां बिना किसी चिकित्सकीय सुविधा के प्रसव कराया गया।

आरोप है कि इसी दौरान दाई की घोर लापरवाही से नवजात की गर्दन अलग हो गई, जिससे परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। घटना के बाद पीड़ित पति ने थाने में तहरीर देकर आशा कार्यकर्ता व दाई के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच-पड़ताल शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद दोषियों के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जाएगी।

सीएमओ सुनील कुमार दोहरे से जानकारी लेने पर उन्होंने बताया कि टीम गठित कर मामले की जांच कर अग्रिम कार्यवाही की जाएगी। क्लीनिक को सील करने के लिए भी टीम भेजी जा रही है।

  वहीं कोतवाली प्रभारी संजेश कुमार सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में आ गया है। कस्बा चौकी प्रभारी को मौके पर जांच के लिए भेजा गया है। जांच कर अग्रिम कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।

यह भी पढ़ें

अन्य खबरें

जनगणना-2027 स्वगणना अभियान को सफल बनाने में जुटा प्रशासन, डीएम ने दिए व्यापक प्रचार-प्रसार के निर्देश।
मालगाड़ी की चपेट में आने से सिंदुरिया निवासी रेलकर्मी की दर्दनाक मौत
महिला अस्पताल में एक करोड़ की लागत से तैयार हुई हाईटेक लैब, होंगी 117 तरह की जांचें
हाथरस में विवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके पक्ष ने जहर देकर हत्या का लगाया आरोप
सड़क पर रखे धान के बोझ से फिसली बाइक, दो लोग गंभीर। थाना क्षेत्र के पिपरा कल्याण और सिंदुरिया
सिंदुरिया चौराहे पर मारपीट में पांच के खिलाफ केस दर्ज