बुलंदशहर न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / बुलंदशहर
🚨 Breaking News | बुलंदशहर

चोरी हुई 36 बोरी गेहूं सहित 4 शातिर चोर गिरफ्तार, छोटा हाथी बरामद : 7 फरवरी को हुई थी चोरी

बुलंदशहर | 14-Feb-2026 08:41 PM | 500 |
बुलंदशहर
7 फरवरी को हुई थी चोरी

जहाँगीराबाद। स्वाट टीम व कोतवाली जहांगीराबाद पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए 04 शातिर चोरों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी की गई 36 बोरी गेहूं तथा चोरी किये गेहूं को लादकर ले जाने वाली टाटा ऐस वाहन को बरामद किया है।
               जानकारी के अनुसार आरोपियों को ग्राम पीपेरा रोड क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया। जिनके पास से 36 बोरी गेहूं तथा टाटा ऐस गाड़ी संख्या UP 16 FT 7078 बरामद हुई है, जिसका उपयोग चोरी की वारदात में किया गया था। बता दें कि बीती 7 फरवरी 2026 को कोतवाली क्षेत्र में स्थित मुन्ना जी एंड सन्स फर्म से गेहूं की बोरियां चोरी हुई थीं। इस संबंध में मुकदमा अपराध संख्या 53/26 धारा 305 बीएनएस के तहत मामला पंजीकृत किया गया था। पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए घटना का खुलासा कर सभी आरोपियों को दबोच लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान जबर सिंह, उदयवीर सिंह, रंजीत निवासी गांव नट नगला, थाना जहांगीराबाद तथा बंटी निवासी कासना की मडैया, थाना कासना, जनपद गौतमबुद्धनगर के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक मुख्य आरोपी जबर सिंह, उदयवीर सिंह और रंजीत के खिलाफ पूर्व में भी चोरी, आर्म्स एक्ट और गैंगस्टर एक्ट के कई मुकदमे दर्ज हैं, जिससे इनके शातिर अपराधी होने की पुष्टि होती है। थाना जहांगीराबाद पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ अग्रिम विधिक कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया है। कोतवाली प्रभारी संजेश कुमार ने बताया कि अपराध और अपराधियों के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा तथा किसी भी सूरत में कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।

अन्य खबरें

PHM NEWS Repoter
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.