शनिवार, 14 नवंबर 2026 ऐप डाउनलोड करें
PHM NEWS logo PHM NewsPrime Heritage Morning
ब्रेकिंग
IPEC के छात्रों ने CanSat 7U प्रतियोगिता में "उत्कृष्ट" (Excellent) ग्रेड हासिल किया* जनगणना-2027 स्वगणना अभियान को सफल बनाने में जुटा प्रशासन, डीएम ने दिए व्यापक प्रचार-प्रसार के निर्देश। मालगाड़ी की चपेट में आने से सिंदुरिया निवासी रेलकर्मी की दर्दनाक मौत महिला अस्पताल में एक करोड़ की लागत से तैयार हुई हाईटेक लैब, होंगी 117 तरह की जांचें हाथरस में विवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके पक्ष ने जहर देकर हत्या का लगाया आरोप सड़क पर रखे धान के बोझ से फिसली बाइक, दो लोग गंभीर। थाना क्षेत्र के पिपरा कल्याण और सिंदुरिया क्षेत्राधिकारी निचलौल रविंद्र सिंह ने बुधवार को चौक थाने का आकस्मिक निरीक्षण किया सिंदुरिया चौराहे पर मारपीट में पांच के खिलाफ केस दर्ज
बुलंदशहर न्यूज़

नगर में 18 जनवरी को हुंकार भरेंगे स्वामी दीपांकर महाराज हिन्दू सम्मेलन की तैयारियाँ तेज

हिन्दू सम्मेलन की तैयारियाँ तेज
jahangirabad-news-in-hindi

जहांगीराबाद। आध्यात्मिक गुरु और प्रखर वक्ता स्वामी दीपांकर महाराज आगामी 18 जनवरी को नगर के शुभकामना मैरिज होम में आयोजित होने वाले विशाल 'हिन्दू सम्मेलन' में शिरकत करेंगे। उनके आगमन को लेकर स्थानीय भक्तों और आयोजन समिति में भारी उत्साह देखा जा रहा है। ​​स्वामी दीपांकर महाराज, जो अपने 'भिक्षु से राष्ट्र नायक' अभियान और सामाजिक एकता के संदेश के लिए जाने जाते हैं, इस हिन्दू सम्मेलन के मुख्य अतिथि होंगे। आयोजकों के अनुसार, इस सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य समाज में समरसता लाना और युवाओं को अपनी सांस्कृतिक जड़ों से जोड़ना है। हिन्दू ​सम्मेलन की सफलता के लिए भव्य पंडाल और सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए जा रहे हैं। स्थानीय पुलिस प्रशासन भी भारी भीड़ की संभावना को देखते हुए रूट डायवर्जन और सुरक्षा घेरे की योजना बना रहा है। 18 जनवरी को होने वाले हिन्दू सम्मेलन की अध्यक्षता प्रमुख उधमी व समाजसेवी डॉ सोनू पाठक करेंगे। आयोजन समिति के सदस्यों का कहना है कि महाराज के विचारों को सुनने के लिए आसपास के जिलों से भी हजारों की संख्या में लोगों के पहुँचने की उम्मीद है। आयोजित हिन्दू सम्मेलन के संरक्षक नन्हे सिंह लोधी, व आयोजक किशनपाल लोधी, कृष्णकांत वार्ष्णेय, नवीन बंसल, डॉ दीपक गुप्ता, प्रदीप गोयल, भोले भैया, मनोज गुप्ता, मूलचंद बंसल, गुरमीत सरदार, राजीव खदाना व विपिन रोहेला आदि अपनी समस्त टीम के साथ उपस्थित रहेंगे।जी स्वामी का आगमन नगर के लिए सौभाग्य की बात है। उनका 'जाति छोड़ो, राष्ट्र जोड़ो' का नारा आज के समय की बड़ी आवश्यकता है। आयोजन समिति

यह भी पढ़ें

अन्य खबरें

जनगणना-2027 स्वगणना अभियान को सफल बनाने में जुटा प्रशासन, डीएम ने दिए व्यापक प्रचार-प्रसार के निर्देश।
मालगाड़ी की चपेट में आने से सिंदुरिया निवासी रेलकर्मी की दर्दनाक मौत
महिला अस्पताल में एक करोड़ की लागत से तैयार हुई हाईटेक लैब, होंगी 117 तरह की जांचें
हाथरस में विवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके पक्ष ने जहर देकर हत्या का लगाया आरोप
सड़क पर रखे धान के बोझ से फिसली बाइक, दो लोग गंभीर। थाना क्षेत्र के पिपरा कल्याण और सिंदुरिया
सिंदुरिया चौराहे पर मारपीट में पांच के खिलाफ केस दर्ज