शनिवार, 14 नवंबर 2026 ऐप डाउनलोड करें
PHM NEWS logo PHM NewsPrime Heritage Morning
ब्रेकिंग
IPEC के छात्रों ने CanSat 7U प्रतियोगिता में "उत्कृष्ट" (Excellent) ग्रेड हासिल किया* जनगणना-2027 स्वगणना अभियान को सफल बनाने में जुटा प्रशासन, डीएम ने दिए व्यापक प्रचार-प्रसार के निर्देश। मालगाड़ी की चपेट में आने से सिंदुरिया निवासी रेलकर्मी की दर्दनाक मौत महिला अस्पताल में एक करोड़ की लागत से तैयार हुई हाईटेक लैब, होंगी 117 तरह की जांचें हाथरस में विवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके पक्ष ने जहर देकर हत्या का लगाया आरोप सड़क पर रखे धान के बोझ से फिसली बाइक, दो लोग गंभीर। थाना क्षेत्र के पिपरा कल्याण और सिंदुरिया क्षेत्राधिकारी निचलौल रविंद्र सिंह ने बुधवार को चौक थाने का आकस्मिक निरीक्षण किया सिंदुरिया चौराहे पर मारपीट में पांच के खिलाफ केस दर्ज
बुलंदशहर न्यूज़

बदहाल सड़क और अवैध मिट्टी ट्रॉली आवाजाही से गुस्साए लोगों ने किया हंगामा गुस्साएं लोगो ने मौके पर पकड़ी मिट्टी से लदी 7 ट्रॉलियां

गुस्साएं लोगो ने मौके पर पकड़ी मिट्टी से लदी 7 ट्रॉलियां
jahangirabad-news-in-hindi

जहांगीराबाद। शनिवार को नगर में सड़क की बदहाली और अवैध मिट्टी ढुलाई को लेकर स्थानीय लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। नगर के मोहल्ला आहनग्रान में आक्रोशित वार्डवासियों ने सड़को पर उतरकर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। स्थानीय निवासियों ने आरोप लगाते हुए बताया है कि बिना अनुमति लिए अवैध रुप से मिट्टी से भरी ट्रॉलियां दिन-रात दौड़ाई जा रही हैं, जिससे वार्ड की सड़कें बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई हैं, और साथ ही दुर्घटनाओं का खतरा भी बढ़ गया है। क्षतिग्रस्त सड़कों से गुस्साए वार्डवासियों ने सभासद को मौके पर बुला नगरपालिका और प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। 

मौके पर पहुँचे वार्ड सभासद रोविन चौधरी ने भी वार्डवासियों का पक्ष रखते हुए नगरपालिका प्रशासन पर द्वेष भावना रखते हुए अन्य वार्डो की अपेक्षा उनके वार्ड में नाम मात्र कार्य करने का आरोप लगाया। प्रकरण की सूचना पर स्थानीय पुलिस व नायब तहसीलदार भी मौके पर पहुंच गए। वार्डवासियों ने मौके पर पहुँचे अधिकारियों के सामने क्षतिग्रस्त सड़क और अवैध रूप से मिट्टी वाहनों के आवाजाही को लेकर जमकर नारेबाजी करते हुए विरोध किया। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अवैध रूप से मिट्टी ले जा रही सात ट्रॉलियों को मौके पर ही पकड़ लिया और मिट्टी से लदी ट्रॉलियों को पुलिस कस्टडी में लेकर थाने भेजा गया। पुलिस की देख रेख में थाने जा रहीं मिट्टी से लदी ट्रॉलियों में से एक चालक बीच रास्ते से ट्रॉली को निकालकर फरार हो गया। मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने स्थिति का जायजा लिया और अवैध खनन व परिवहन में संलिप्त लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए। थाना प्रभारी संजेश कुमार का कहना है कि मिट्टी लदी ट्रॉलियों को जब्त कर लिया गया हैं और दोषियों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। वहीं दूसरी तरफ नगरपालिका अधिशासी अधिकारी मणिजी सैनी ने बताया कि मामला संज्ञान में आया हैं, जल्द ही सड़क निर्माण कार्य पूरा किया जाएगा।

यह भी पढ़ें

अन्य खबरें

जनगणना-2027 स्वगणना अभियान को सफल बनाने में जुटा प्रशासन, डीएम ने दिए व्यापक प्रचार-प्रसार के निर्देश।
मालगाड़ी की चपेट में आने से सिंदुरिया निवासी रेलकर्मी की दर्दनाक मौत
महिला अस्पताल में एक करोड़ की लागत से तैयार हुई हाईटेक लैब, होंगी 117 तरह की जांचें
हाथरस में विवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके पक्ष ने जहर देकर हत्या का लगाया आरोप
सड़क पर रखे धान के बोझ से फिसली बाइक, दो लोग गंभीर। थाना क्षेत्र के पिपरा कल्याण और सिंदुरिया
सिंदुरिया चौराहे पर मारपीट में पांच के खिलाफ केस दर्ज