बुलंदशहर न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / बुलंदशहर
🚨 Breaking News | बुलंदशहर

जहांगीराबाद में अवैध प्रसव के दौरान नवजात शिशु की मौत का मामला : मेरठ में 2 हिस्सो में हुआ नवजात का पोस्टमार्टम, आशा व दाई के खिलाफ मुकदमा दर्ज

बुलंदशहर | 27-Jan-2026 05:38 PM | 500 |
बुलंदशहर
मेरठ में 2 हिस्सो में हुआ नवजात का पोस्टमार्टम, आशा व दाई के खिलाफ मुकदमा दर्ज

जहांगीराबाद क्षेत्र के ग्राम रूठा निवासी प्रसव पीड़िता महिला के साथ हुए अमानवीय प्रकरण ने अब तूल पकड़ लिया हैं। जहांगीराबाद के नई बस्ती में अवैध ठिकाने पर कराए गए प्रसव के दौरान एक नवजात शिशु की निर्मम हत्या किए जाने का आरोप लगा है। पीड़ित परिजनों ने आशा कार्यकर्ता और अवैध रूप से प्रसव कराने वाली महिला (दाई) पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि जबरन प्रसव कराने के प्रयास में नवजात की गर्दन काट दी गई, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
पीड़ित पक्ष द्वारा दी गई तहरीर के अनुसार 25 जनवरी की सुबह गर्भवती महिला को प्रसव पीड़ा हुई। आरोप है कि आशा कार्यकर्ता ने सरकारी अस्पताल ले जाने के बजाय एक गैरकानूनी और अवैध ठिकाने पर प्रसव कराने के लिए बुला लिया। हालत सामान्य न होने के बावजूद जबरदस्ती प्रसव कराया गया। स्थिति बिगड़ने पर आरोपी महिला ने इंसानियत की हदें पार करते हुए वहां से फरार हो गई और गर्भवती महिला को मौत के मुंह में छोड़कर भाग निकलीं। गंभीर अवस्था में पीड़िता को पहले बुलन्दशहर अस्पताल और फिर मेरठ मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां 26 जनवरी को नवजात के शव का पोस्टमार्टम किया गया।
मामले को लेकर पीड़ित परिजनों में जबरदस्त आक्रोश है। परिजनों ने दो टूक कहा है कि जब तक नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होती, तब तक नवजात शिशु का अंतिम संस्कार नहीं किया जाएगा। कोतवाली प्रभारी संजेश कुमार के समझाने पर मुश्किल से माने परिजनों ने नवजात शिशु का अंतिम संस्कार किया। 
वे गिरफ्तारी के लिए रात से ही पुलिस टीम दबिश दे रही हैं। आरोपी फरार हैं। शीघ्र गिरफ्तारी कर ली जाएगी। घटना के दोषियों को बख्शा नही जाएगा।

अन्य खबरें

पुरुषोत्तम मास के समापन पर महाराजा अग्रसेन सेवा समिति ने किया मैंगो शेक का वितरण : ठंडे ठंडे मैंगो शेक से राहगीरों की बुझाई प्यास

बुलंदशहर न्यूज़

महाराजा अग्रसेन सेवा समिति ने पुरुषोत्तम मास में किया शीतल ठंडाई का वितरण : अग्रसेन जन्मोत्सव सेवा समिति द्वारा समाज सेवा का अनूठा क्रम जारी है।

बुलंदशहर न्यूज़

भीषण गर्मी में बिजली कटौती ने किया जीना मुहाल : जनता बिजली कटौती की दोहरी मार झेलने को मजबूर

बुलंदशहर न्यूज़

पूर्व विधायक ने विभाग को दिया 8 दिन का अल्टीमेटम : स्मार्ट मीटर आज आम जनता के लिए जी का जंजाल बन गए

बुलंदशहर न्यूज़

मामा को घर छोड़ने जा रहे व्यक्ति की सड़क हादसे में मौत, परिवार में मचा कोहराम : कार और बाइक की जोरदार भिड़ंत

बुलंदशहर न्यूज़

बालू के दबाव से भरभरा कर गिरी दीवार, बाल-बाल बचे लोग, मकानों को भारी नुकसान : हादसे के वक्त दीवार के पास कोई मौजूद नहीं था

बुलंदशहर न्यूज़

अक्षय तृतीया और परशुराम जयंती पर भक्ति का सैलाब : भजनों की धुन पर झूमे श्रद्धालु

बुलंदशहर न्यूज़

नगरपालिका के नामित सभासदों का शपथ ग्रहण समारोह भव्यता से संपन्न : उपजिलाधिकारी व क्षेत्रीय विधायक उपस्थिति

बुलंदशहर न्यूज़

बाबा साहेब के पोस्टर फाड़ने और अभद्र पोस्ट पर बवाल, दो के खिलाफ मुकदमा दर्ज : युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू

बुलंदशहर न्यूज़

फर्जी आईडी बनाकर महिला की अश्लील फोटो की वायरल, विरोध करने पर भाई को पीटा : पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर मुकदमा दर्ज

बुलंदशहर न्यूज़
KIRORI MAL KA HATA, SUMER SAGAR, GORAKHPUR
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.