शनिवार, 14 नवंबर 2026 ऐप डाउनलोड करें
PHM NEWS logo PHM NewsPrime Heritage Morning
ब्रेकिंग
IPEC के छात्रों ने CanSat 7U प्रतियोगिता में "उत्कृष्ट" (Excellent) ग्रेड हासिल किया* जनगणना-2027 स्वगणना अभियान को सफल बनाने में जुटा प्रशासन, डीएम ने दिए व्यापक प्रचार-प्रसार के निर्देश। मालगाड़ी की चपेट में आने से सिंदुरिया निवासी रेलकर्मी की दर्दनाक मौत महिला अस्पताल में एक करोड़ की लागत से तैयार हुई हाईटेक लैब, होंगी 117 तरह की जांचें हाथरस में विवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके पक्ष ने जहर देकर हत्या का लगाया आरोप सड़क पर रखे धान के बोझ से फिसली बाइक, दो लोग गंभीर। थाना क्षेत्र के पिपरा कल्याण और सिंदुरिया क्षेत्राधिकारी निचलौल रविंद्र सिंह ने बुधवार को चौक थाने का आकस्मिक निरीक्षण किया सिंदुरिया चौराहे पर मारपीट में पांच के खिलाफ केस दर्ज
बुलंदशहर न्यूज़

भाकियू अराजनैतिक 29 दिसंबर यानी कल सोमवार को औरंगाबाद थाने का करेगी घेराव पीड़ितों के समर्थन में प्रदर्शन

पीड़ितों के समर्थन में प्रदर्शन
syana-news-in-hindi

भाकियू अराजनैतिक 29 दिसंबर को औरंगाबाद थाने का करेगी घेराव, पीड़ितों के समर्थन में प्रदर्शन
बुलंदशहर। भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक के पदाधिकारी 29 दिसंबर दिन सोमवार को औरंगाबाद थाने का घेराव कर धरना-प्रदर्शन करेंगे। यह प्रदर्शन थानाध्यक्ष द्वारा पीड़ित लोगों के साथ कथित तानाशाही रवैया अपनाने, मनमानी करने, पीड़ितों को प्रताड़ित करने तथा मामलों की जांच में सहयोग न करने के विरोध में किया जाएगा।
भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक के युवा जिलाध्यक्ष ठा. शैलेंद्र आर्य ने जानकारी देते हुए बताया कि संगठन के वरिष्ठ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष चौधरी मांगेराम त्यागी के नेतृत्व में यह प्रदर्शन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि औरंगाबाद थाना क्षेत्र से जुड़े कई पीड़ितों की समस्याओं का समाधान न होने से किसानों व आम जनता में भारी रोष है।
युवा जिलाध्यक्ष ने बताया कि 29 दिसंबर को प्रातः लगभग 11 बजे संगठन के सभी पदाधिकारी, तहसील अध्यक्ष, ब्लॉक अध्यक्ष एवं कार्यकर्ता औरंगाबाद थाने पहुंचकर थानाध्यक्ष के खिलाफ धरना-प्रदर्शन करेंगे। उन्होंने आरोप लगाया कि थाने पर पीड़ितों की सुनवाई नहीं की जा रही और जांच प्रक्रिया में जानबूझकर लापरवाही बरती जा रही है।
ठा. शैलेंद्र आर्य ने सभी संगठन पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर प्रदर्शन को सफल बनाने की अपील की है।

यह भी पढ़ें

अन्य खबरें

जनगणना-2027 स्वगणना अभियान को सफल बनाने में जुटा प्रशासन, डीएम ने दिए व्यापक प्रचार-प्रसार के निर्देश।
मालगाड़ी की चपेट में आने से सिंदुरिया निवासी रेलकर्मी की दर्दनाक मौत
महिला अस्पताल में एक करोड़ की लागत से तैयार हुई हाईटेक लैब, होंगी 117 तरह की जांचें
हाथरस में विवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके पक्ष ने जहर देकर हत्या का लगाया आरोप
सड़क पर रखे धान के बोझ से फिसली बाइक, दो लोग गंभीर। थाना क्षेत्र के पिपरा कल्याण और सिंदुरिया
सिंदुरिया चौराहे पर मारपीट में पांच के खिलाफ केस दर्ज