बुलंदशहर न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / बुलंदशहर
🚨 Breaking News | बुलंदशहर

फर्जी आईडी बनाकर महिला की अश्लील फोटो की वायरल, विरोध करने पर भाई को पीटा : पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर मुकदमा दर्ज

बुलंदशहर | 17-Apr-2026 06:34 PM | 500 |
बुलंदशहर
पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर मुकदमा दर्ज

जहांगीराबाद। डिजिटल युग में सोशल मीडिया का दुरुपयोग किस कदर किसी के जीवन को नरक बना सकता है, इसका एक खौफनाक मामला जहांगीराबाद थाना क्षेत्र में सामने आया है। यहाँ एक विवाहिता की अश्लील फोटो बनाकर उन्हें सोशल मीडिया पर वायरल करने और विरोध करने पर उसके परिवार के साथ मारपीट करने का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। ​पीड़िता द्वारा दी गई तहरीर के अनुसार, पीड़िता ने बताया कि उसका पति पहले से एक आपराधिक मुकदमे में आरोपी है, जिसका मामला न्यायालय में विचाराधीन है। इसी बीच गाजियाबाद निवासी एक युवक पिछले काफी समय से उसे और उसके परिवार को निशाना बना रहा है। आरोपी ने महिला के मोबाइल नंबर का उपयोग कर उसकी एक फर्जी आईडी बनाई और उसकी तस्वीरों को एडिट कर अश्लील रूप दे दिया। इन तस्वीरों को आरोपी ने फेसबुक, व्हाट्सएप और इंस्टाग्राम जैसे प्लेटफॉर्म्स पर सार्वजनिक कर दिया। ​आरोपी की प्रताड़ना केवल अश्लील फोटो तक ही सीमित नहीं रही। पीड़िता का आरोप है कि आरोपी ने उसके माता-पिता, भाई और अन्य रिश्तेदारों के खिलाफ भी सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणियां कीं और उन्हें गंदी-गंदी गालियां दीं। आरोपी ने जानबूझकर गांव के लोगों और रिश्तेदारों को टैग किया ताकि पीड़िता का सामाजिक बहिष्कार हो सके।​घटनाक्रम ने तब और उग्र रूप ले लिया जब 8 मार्च 2026 को आरोपी ने नई फर्जी आईडी बनाकर गांव के ही एक अन्य युवक को टैग कर दिया। जब पीड़िता के परिवार ने इस करतूत का विरोध किया, तो आरोपी पक्ष के लोगों ने पीड़िता के भाई के साथ मारपीट और गाली-गलौज की। दबंगों ने पूरे परिवार को जान से मारने और उन्हें और अधिक बदनाम करने की धमकी दी है। ​पीड़िता का कहना है कि नवंबर 2024 से जारी इस उत्पीड़न के कारण वह मानसिक रूप से टूट चुकी है और परिवार में आत्महत्या जैसी स्थिति पैदा हो गई है। साइबर क्राइम पोर्टल पर पहले भी शिकायत की गई थी, लेकिन अब मामले की गंभीरता को देखते हुए कोतवाली पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली कोतवाली प्रभारी सुदेश कुमार ने बताया  की 
​पीड़िता की शिकायत पर संबंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है। मामले की तकनीकी जांच की जा रही है और साक्ष्यों के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार कर अग्रिम कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

अन्य खबरें

पुरुषोत्तम मास के समापन पर महाराजा अग्रसेन सेवा समिति ने किया मैंगो शेक का वितरण : ठंडे ठंडे मैंगो शेक से राहगीरों की बुझाई प्यास

बुलंदशहर न्यूज़

महाराजा अग्रसेन सेवा समिति ने पुरुषोत्तम मास में किया शीतल ठंडाई का वितरण : अग्रसेन जन्मोत्सव सेवा समिति द्वारा समाज सेवा का अनूठा क्रम जारी है।

बुलंदशहर न्यूज़

भीषण गर्मी में बिजली कटौती ने किया जीना मुहाल : जनता बिजली कटौती की दोहरी मार झेलने को मजबूर

बुलंदशहर न्यूज़

पूर्व विधायक ने विभाग को दिया 8 दिन का अल्टीमेटम : स्मार्ट मीटर आज आम जनता के लिए जी का जंजाल बन गए

बुलंदशहर न्यूज़

मामा को घर छोड़ने जा रहे व्यक्ति की सड़क हादसे में मौत, परिवार में मचा कोहराम : कार और बाइक की जोरदार भिड़ंत

बुलंदशहर न्यूज़

बालू के दबाव से भरभरा कर गिरी दीवार, बाल-बाल बचे लोग, मकानों को भारी नुकसान : हादसे के वक्त दीवार के पास कोई मौजूद नहीं था

बुलंदशहर न्यूज़

अक्षय तृतीया और परशुराम जयंती पर भक्ति का सैलाब : भजनों की धुन पर झूमे श्रद्धालु

बुलंदशहर न्यूज़

नगरपालिका के नामित सभासदों का शपथ ग्रहण समारोह भव्यता से संपन्न : उपजिलाधिकारी व क्षेत्रीय विधायक उपस्थिति

बुलंदशहर न्यूज़

बाबा साहेब के पोस्टर फाड़ने और अभद्र पोस्ट पर बवाल, दो के खिलाफ मुकदमा दर्ज : युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू

बुलंदशहर न्यूज़

भक्ति के संगम के बीच श्रीमद्भागवत कथा का भव्य समापन : आचरण से ही सशक्त होगा सनातन धर्म: आचार्य मनीष कौशिक

बुलंदशहर न्यूज़
KIRORI MAL KA HATA, SUMER SAGAR, GORAKHPUR
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.