भरतपुर न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / भरतपुर
🚨 Breaking News | भरतपुर

हेमंत कुशवाहा बने राजस्थान कुशवाहा समाज के पहले RAS* : कुशवाहा समाज के लिए दोहरी खुशी सुबह रुदावल में लवकुश मंदिर का भूमि पूजन तो शाम को रुदावल का लाल बना RAS*

भरतपुर | 17-Oct-2025 05:05 AM | 329 |
भरतपुर
कुशवाहा समाज के लिए दोहरी खुशी सुबह रुदावल में लवकुश मंदिर का भूमि पूजन तो शाम को रुदावल का लाल बना RAS*

हेमंत कुशवाहा को RAS भर्ती 2023 में फाइनल चयन होने पर बहुत-बहुत बधाइयाँ! यह एक बहुत बड़ी उपलब्धि है और समाज के लिए गौरव की बात है। हेमंत भाई ने अपनी मेहनत और लगन से यह मुकाम हासिल किया है, जो सचमुच प्रेरणादायक है। 
भरतपुर में कुशवाहा समाज के लिए यह दोहरी खुशी की बात है - सुबह लवकुश मंदिर का भूमि पूजन और शाम को हेमंत भाई का RAS बनना। यह दोनों ही समाज के लिए गौरव की बात है और हमें उम्मीद है कि हेमंत भाई अपनी नई भूमिका में समाज और देश की सेवा में योगदान देंगे।
हेमंत कुशवाहा के पिताजी श्री तेजपाल कुशवाहा निवासी नगला भोला, रुदावल के हैं जो आरक्षण सैनानी वासुदेव कुशवाहा के करीबी हैं, ये समाज के मिलनसार व्यक्ति हैं और हमें उम्मीद है कि हेमंत कुशवाहा अपने परिवार और समाज के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेंगे। हमारी ओर से हेमंत कुशवाहा और उनके परिवार को ढेर सारी शुभकामनाएँ और बधाइयाँ ! पिताजी तेजपाल सिंह कुशवाहा रिटायर्ड व्याख्याता है, चार भाई हैं, जिसमें सबसे बड़े भाई सोनू सिंह आर्मी में है और उनसे छोटे दिलीप सिंह रेलवे गार्ड है,मोनू सिंह इंजीनियर हैं तथा चचेरी बहन संगीता अध्यापिका है, चाचा ओमप्रकाश सहायक शिक्षक हैं, खुद हेमंत कुशवाहा वर्तमान में रुदावल तहसील के गांव दाहिना में पटवारी के पद पर तैनात है, हेमंत कुशवाहा ने बताया की यह मेरा तीसरा अटेम्प्ट था, तीसरी बार ही इंटरव्यू फेस किया था, उन्होंने बताया की भगवान लवकुश और माता सीता और भगवान श्री राम हमारे आराध्य हैं, हमें सादा जीवन पसंद है, मैंने आज जो मुकाम हांसिल किया है, वह मेरे माता-पिता और सभी परिवारजन, रिश्तेदारों और समाज के आशीर्वाद यह सफलता मिली है, मैने ड्यूटी के अलावा 10 घंटे तक पढ़ाई जारी रखी है, इसलिए किसी लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए मेहनत जरुरी है ! कुशवाहा समाज के प्रदेश मीडिया प्रभारी डीके कुशवाहा के अनुसार ये कुशवाहा समाज से राजस्थान मूल के पहले व्यक्ति हैं, जो सीधे तौर पर चयनित होकर RAS बने है !

अन्य खबरें

भरतपुर : रुदावल में डीजीपी के निर्देश पर ऑनलाइन जनसंवाद, लोगों को साइबर ठगी से किया गया जागरूक

भरतपुर न्यूज़

चिकित्सक की अभद्रता पर ग्रामीणों ने चिकित्सालय पर लगाया ताला : प्रशासन ने समझाइश कर खुलवाया ताला

भरतपुर न्यूज़

एसएमसी एवं एसडीएमसी का दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर आयोजित : 66 सहभागियों ने लिया भाग

भरतपुर न्यूज़

अवैध खनन के खिलाफ वन विभाग की टीम की कार्रवाई : एक ट्रेक्टर मय जेनरेटर को किया जब्त, खनन माफियाओं में हड़कंप

भरतपुर न्यूज़

प्रयत्न संस्था ने बाल विवाह नहीं करने एवं बाल विवाह रोकने की दिलाई शपथ : गुड़ टच, बैड टच की दी जानकारी

भरतपुर न्यूज़

Latest Bharatpur News : सिंचाई विभाग छोड़ेगा नहरों में पानी, जल उपभोग समिति की बैठक हुई आयोजित : बांध बारैठा से नहरों में छोड़ा जाएगा पानी

भरतपुर न्यूज़

ट्रेफिक पुलिस के कांस्टेबल की हुई संदिग्ध मौत : पुष्कर मेले में ड्यूटी से घर लौटा था कांस्टेबल

भरतपुर न्यूज़

सिलिकोसिस पीड़ित युवक की मौत : उपचार के लिए चिकित्सालय ले जा रहे थे परिजन, रास्ते में हुई मौत

भरतपुर न्यूज़

भरतपुर जिले में दर्दनाक सड़क हादसा : बाइक को बचाने में पिकअप पेड़ से टकराई, तीन गंभीर घायल

भरतपुर न्यूज़

तेल मिल में धोखाधडी कर 1.7 करोड की सरसों का गबन करने का आरोपी मैनेजर गिरफ्तार : आरोपी गिरोह के रूप में करते थे काम, पूर्व में दो आरोपियों को किया जा चुका है गिरफ्तार

भरतपुर न्यूज़
KIRORI MAL KA HATA, SUMER SAGAR, GORAKHPUR
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.