भरतपुर न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / भरतपुर
🚨 Breaking News | भरतपुर

अनियन्त्रित कार ट्रेक्टर से टकराई, कार सवार तीन जने घायल : कार का टायर फटने से हुआ हादसा, गंभीर हालत में एक जने को किया जिला चिकित्सालय रैफर

भरतपुर | 23-Oct-2025 02:30 AM | 329 |
भरतपुर
कार का टायर फटने से हुआ हादसा, गंभीर हालत में एक जने को किया जिला चिकित्सालय रैफर

भरतपुर जिले के उच्चैन कस्बे के बाईपास पर कार का  टायर फटने से अनियन्त्रित होकर कार ट्रैक्टर से टकरा गई। ट्रेक्टर से टकराने से कार में सवार तीन लोग घायल हो गए। कार में पांच लोग सवार थे। घायलों में एक जने की हालात गंभीर होने पर जिला चिकित्सालय रैफर कर दिया है। घटना की सूचना मिलने पर उच्चैन थाना पुलिस ने मौके पर पहुंच कर घायलों को उपचार के लिए उच्चैन सीएचसी पहुंचाया। जहां एक जने की हालात गंभीर होने पर भरतपुर रैफर कर दिया गया। थाना प्रभारी अवतार सिंह ने बताया कि हिमांशु शर्मा, आशु पंचोली, दक्ष पंचोली, पार्थ पंचोली और अनुज शर्मा कार से अपने गांव पिचूना से भरतपुर जा रहे थे। उच्चैन बाईपास पर कार का अगला टायर फटने से कार बेकाबू हो गई और एक ट्रैक्टर से जा टकराई। इस दुर्घटना में आशु पंचोली, दक्ष पंचोली और पार्थ पंचोली घायल हो गए। घायलों को उच्चैन सीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां आशु पंचोली की गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने उसे भरतपुर रैफर कर दिया है।

अन्य खबरें

PHM NEWS Repoter
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.