भरतपुर न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / भरतपुर
🚨 Breaking News | भरतपुर

चिकित्सक की अभद्रता पर ग्रामीणों ने चिकित्सालय पर लगाया ताला : प्रशासन ने समझाइश कर खुलवाया ताला

भरतपुर | 22-Jan-2026 06:02 PM | 329 |
भरतपुर
प्रशासन ने समझाइश कर खुलवाया ताला

भरतपुर। राजस्थान के भरतपुर में हलैना थाना क्षेत्र के सरकारी अस्पताल में 19 वर्षिय एक लड़की के साथ डाक्टर की कथित अश्लीलता से आक्रोशित परिजनों व ग्रामीणों ने गुरुवार को अस्पताल पर तालाबन्दी कर प्रदर्शन किया। करीब तीन घण्टे तक चले हंगामे के दौरान मौके पर पहुचे पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों की समझाइश पर ग्रामीणों ने अस्पताल का गेट खोला। प्रशासनिक सूत्रों ने बताया कि ग्रामीणों का आरोप है कि हॉस्पिटल में तैनात एक डॉक्टर ने लड़की से अश्लील बातें की और अपना नंबर देकर उसे फोन करने को कहा। लड़की ने जाकर जब परिजनों को बताया तो वे आक्रोशित हो गए। मामला 19 जनवरी का है। लड़की की शिकायत पर परिजन और ग्रामीण जब हॉस्पिटल गए तो पता चला डॉक्टर दो दिन की छुट्टी पर है। इस पर गुरुवार को वे दोबारा हॉस्पिटल पहुंचे तो भी डॉक्टर नहीं मिला इसके बाद उन्होंने अस्पताल के गेट पर ताला लगा दिया और प्रदर्शन किया। पीड़ित लड़की खासी जुकाम की शिकायत पर अपनी दादी के साथ हॉस्पिटल गई थी। डॉक्टर ने दादी को ओपीडी से पर्ची लाने भेज दिया। आक्रोशित ग्रामीणों की तालावन्दी की जानकारी पर उपखण्डाधिकारी, तहसीलदार और नायब तहसीलदार ने मौके पर पहुंच  ग्रामीणों से समझाइश कर अस्पताल के गेट को खुलवाया।

अन्य खबरें

भरतपुर : रुदावल में डीजीपी के निर्देश पर ऑनलाइन जनसंवाद, लोगों को साइबर ठगी से किया गया जागरूक

भरतपुर न्यूज़

एसएमसी एवं एसडीएमसी का दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर आयोजित : 66 सहभागियों ने लिया भाग

भरतपुर न्यूज़

अवैध खनन के खिलाफ वन विभाग की टीम की कार्रवाई : एक ट्रेक्टर मय जेनरेटर को किया जब्त, खनन माफियाओं में हड़कंप

भरतपुर न्यूज़

प्रयत्न संस्था ने बाल विवाह नहीं करने एवं बाल विवाह रोकने की दिलाई शपथ : गुड़ टच, बैड टच की दी जानकारी

भरतपुर न्यूज़

Latest Bharatpur News : सिंचाई विभाग छोड़ेगा नहरों में पानी, जल उपभोग समिति की बैठक हुई आयोजित : बांध बारैठा से नहरों में छोड़ा जाएगा पानी

भरतपुर न्यूज़

ट्रेफिक पुलिस के कांस्टेबल की हुई संदिग्ध मौत : पुष्कर मेले में ड्यूटी से घर लौटा था कांस्टेबल

भरतपुर न्यूज़

सिलिकोसिस पीड़ित युवक की मौत : उपचार के लिए चिकित्सालय ले जा रहे थे परिजन, रास्ते में हुई मौत

भरतपुर न्यूज़

भरतपुर जिले में दर्दनाक सड़क हादसा : बाइक को बचाने में पिकअप पेड़ से टकराई, तीन गंभीर घायल

भरतपुर न्यूज़

तेल मिल में धोखाधडी कर 1.7 करोड की सरसों का गबन करने का आरोपी मैनेजर गिरफ्तार : आरोपी गिरोह के रूप में करते थे काम, पूर्व में दो आरोपियों को किया जा चुका है गिरफ्तार

भरतपुर न्यूज़

पोखर में डूबने से एक व्यक्ति की हुई मौत : पशुओं को पानी पिलाने ले गया था पोखर पर

भरतपुर न्यूज़
KIRORI MAL KA HATA, SUMER SAGAR, GORAKHPUR
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.