भदोही न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / भदोही
🚨 Breaking News | भदोही

भदोही: सुंदरबन कटेबना में जंगल की अंधाधुंध कटाई : जंगली जानवर रिहायशी इलाकों में भटके

भदोही | 15-Jan-2026 04:22 PM | 245 |
भदोही
जंगली जानवर रिहायशी इलाकों में भटके

भदोही: सुंदरबन कटेबना क्षेत्र में जंगल की अंधाधुंध कटाई, बेज़ुबान जानवर रिहायशी इलाकों में आने को मजबूर भदोही जनपद के तहसील औराई अंतर्गत ग्राम कटेबना (सुंदरबन क्षेत्र) में लगातार हो रही जंगल की कटाई से गंभीर पर्यावरणीय संकट उत्पन्न हो गया है। जंगल नष्ट होने के कारण वहां रहने वाले बेज़ुबान जंगली जानवर अब रिहायशी इलाकों में भटकने को मजबूर हैं, जिससे ग्रामीणों में भय का माहौल बना हुआ है। स्थानीय लोगों के अनुसार सुंदरबन क्षेत्र में पहले घना जंगल हुआ करता था, जहां नीलगाय, सियार, खरगोश, सांप सहित कई जीव-जंतु सुरक्षित रहते थे। लेकिन हाल के वर्षों में अवैध तरीके से पेड़ों की कटाई किए जाने से उनका प्राकृतिक आवास नष्ट हो गया है। परिणामस्वरूप जानवर अब खेतों और गांव की आबादी में घुस रहे हैं, जिससे फसलों को नुकसान के साथ-साथ जान-माल का खतरा भी बढ़ गया है। ग्रामीणों का कहना है कि कई बार इस समस्या की शिकायत प्रशासन और वन विभाग से की गई, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। यदि समय रहते जंगलों की कटाई पर रोक नहीं लगाई गई और पुनः वृक्षारोपण नहीं कराया गया, तो आने वाले समय में स्थिति और भी भयावह हो सकती है। पर्यावरण प्रेमियों और ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि अवैध जंगल कटाई पर तत्काल रोक लगाई जाए दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए सुंदरबन क्षेत्र में पुनः वृक्षारोपण कराया जाए बेज़ुबान जानवरों की सुरक्षा के लिए ठोस कदम उठाए जाएं यह मामला न केवल पर्यावरण संरक्षण का है, बल्कि मानव और वन्यजीवों के बीच संतुलन बनाए रखने का भी है।

अन्य खबरें

भदोही हादसा: बहन के फेरे चल रहे थे, भोर 3 बजे आई दो भाइयों की मौत की खबर : शादी की खुशियां मातम में बदलीं; दो भाइयों की मौत से परिवार में मचा कोहराम

भदोही न्यूज़

भदोही: पिपरिस में हाई वोल्टेज करंट से जली गेहूं की फसल, किसानों ने मांगा मुआवजा : किसानों ने मुआवजे और कार्रवाई की मांग की

भदोही न्यूज़

यूपी में IPS अधिकारियों के तबादले : अभिनव त्यागी बने भदोही के नए SP

भदोही न्यूज़

जम्मू-कश्मीर के नगरोटा में शहीद हुए भदोही के अग्निवीर धीरज गुप्ता, दो माह बाद होनी थी शादी : डीएम-एसपी ने अर्पित की श्रद्धांजलि

भदोही न्यूज़

भदोही में किसानों का आक्रोश फूटा : भूमाफिया, फर्जी वोटर कार्ड और प्रशासन की चुप्पी पर सवाल

भदोही न्यूज़

मंदिर निर्माण के नाम पर किसानों को गुमराह करने का आरोप : सुंदरबन कटेबना का मामला प्रशासन तक पहुंचा

भदोही न्यूज़

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री समेत 5 लोगों की विमान हादसे में मौत, पायलट और दो क्रू मेंबर भी शामिल : महाराष्ट्र से एक बड़ी और दुखद खबर सामने

भदोही न्यूज़

दबंगों द्वारा किसानों की सक्रमणीय भूमि की खेती रोकी गई, : किसानों को राहत मिलेगी या दबंगों को ही सह मिलेगा? प्रशासन के आश्वासन पर टिकी निगाहें

भदोही न्यूज़

जमीन कब्जा, महिलाओं से अभद्रता के गंभीर आरोप : भदोही में भूमाफिया बेलगाम

भदोही न्यूज़
KIRORI MAL KA HATA, SUMER SAGAR, GORAKHPUR
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.