भदोही न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / भदोही
🚨 Breaking News | भदोही

जमीन कब्जा, महिलाओं से अभद्रता के गंभीर आरोप : भदोही में भूमाफिया बेलगाम

भदोही | 07-Jan-2026 04:14 AM | 245 |
भदोही
भदोही में भूमाफिया बेलगाम

भदोही में भूमाफिया बेलगाम, पीड़ितों का आरोप – प्रशासन सिर्फ दबंगों की सुनता है
भदोही।
जनपद भदोही के औराई तहसील क्षेत्र में भूमाफियाओं का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। ग्राम सुंदरवन कटेबना व आसपास के इलाकों में किसानों की जमीन पर जबरन कब्जा, महिलाओं से अभद्रता, जान से मारने की धमकी और सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने जैसे गंभीर आरोप सामने आए हैं। पीड़ितों का कहना है कि शिकायतों के बावजूद प्रशासन सिर्फ भूमाफियाओं की सुनता है, जिससे आम जनता में भारी रोष है।
पीड़ित रामराज पाल, अभिराज पाल, रघुराज पाल सहित अन्य ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि उनकी वैध कृषि भूमि पर दबंग किस्म के लोग जेसीबी मशीन से अवैध खुदाई कर कब्जा करने का प्रयास कर रहे हैं। विरोध करने पर महिलाओं के साथ अभद्र व्यवहार किया गया और पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दी गई।
पीड़ितों का कहना है कि भूमाफिया खुलेआम यह दावा करते हैं कि “थाना से लेकर प्रशासन तक सब हमारी सुनता है”, इसी कारण वे बेखौफ होकर कानून को ताक पर रखे हुए हैं। आरोप है कि सरकारी धन से बनी सड़क को भी जेसीबी से खोदकर रास्ता बंद कर दिया गया, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई।
ग्रामीणों का आरोप है कि गरीब और कमजोर होने के कारण उनकी शिकायतों को नजरअंदाज किया जा रहा है, जबकि भूमाफियाओं को संरक्षण मिल रहा है। इससे क्षेत्र में भय का माहौल है और कभी भी कोई बड़ी घटना घट सकती है।
पीड़ित परिवारों ने मुख्यमंत्री, जिला प्रशासन और पुलिस से मांग की है कि मामले की निष्पक्ष जांच कर भूमाफियाओं के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए, अवैध कब्जा हटाया जाए और यह साबित किया जाए कि कानून सबके लिए बराबर है, न कि सिर्फ दबंगों के लिए।
अब बड़ा सवाल यह है कि क्या प्रशासन भूमाफियाओं के खिलाफ कार्रवाई करेगा या फिर पीड़ितों की यह आवाज़ भी फाइलों में दबकर रह जाएगी?

अन्य खबरें

भदोही हादसा: बहन के फेरे चल रहे थे, भोर 3 बजे आई दो भाइयों की मौत की खबर : शादी की खुशियां मातम में बदलीं; दो भाइयों की मौत से परिवार में मचा कोहराम

भदोही न्यूज़

भदोही: पिपरिस में हाई वोल्टेज करंट से जली गेहूं की फसल, किसानों ने मांगा मुआवजा : किसानों ने मुआवजे और कार्रवाई की मांग की

भदोही न्यूज़

यूपी में IPS अधिकारियों के तबादले : अभिनव त्यागी बने भदोही के नए SP

भदोही न्यूज़

जम्मू-कश्मीर के नगरोटा में शहीद हुए भदोही के अग्निवीर धीरज गुप्ता, दो माह बाद होनी थी शादी : डीएम-एसपी ने अर्पित की श्रद्धांजलि

भदोही न्यूज़

भदोही में किसानों का आक्रोश फूटा : भूमाफिया, फर्जी वोटर कार्ड और प्रशासन की चुप्पी पर सवाल

भदोही न्यूज़

मंदिर निर्माण के नाम पर किसानों को गुमराह करने का आरोप : सुंदरबन कटेबना का मामला प्रशासन तक पहुंचा

भदोही न्यूज़

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री समेत 5 लोगों की विमान हादसे में मौत, पायलट और दो क्रू मेंबर भी शामिल : महाराष्ट्र से एक बड़ी और दुखद खबर सामने

भदोही न्यूज़

भदोही: सुंदरबन कटेबना में जंगल की अंधाधुंध कटाई : जंगली जानवर रिहायशी इलाकों में भटके

भदोही न्यूज़

दबंगों द्वारा किसानों की सक्रमणीय भूमि की खेती रोकी गई, : किसानों को राहत मिलेगी या दबंगों को ही सह मिलेगा? प्रशासन के आश्वासन पर टिकी निगाहें

भदोही न्यूज़
KIRORI MAL KA HATA, SUMER SAGAR, GORAKHPUR
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.