बरेली न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / बरेली
🚨 Breaking News | बरेली

नवरात्र में मांस बिक्री पर बवाल : फरीदपुर में पत्रकार से बदसलूकी, हिंदू संगठनों का फूटा गुस्सा

बरेली | 23-Mar-2026 07:46 AM | 262 |
बरेली
फरीदपुर में पत्रकार से बदसलूकी, हिंदू संगठनों का फूटा गुस्सा

*नवरात्र में मांस बिक्री पर बवाल: फरीदपुर में पत्रकार से बदसलूकी, हिंदू संगठनों का फूटा गुस्सा*

संवाददाता फरीदपुर। नवरात्र के पावन पर्व के बीच फरीदपुर क्षेत्र में खुलेआम मांस काटे जाने का मामला अब तूल पकड़ता जा रहा है। जानकारी के अनुसार, भूरे खा गोटियां इलाके में एक बग़र (झुग्गीनुमा स्थान) के अंदर मांस काटा जा रहा था, जिससे स्थानीय लोगों और हिंदू संगठनों में भारी नाराज़गी है।

      बताया जा रहा है कि मांस काटने वाले व्यक्ति का नाम आरिफ है। जब इस मामले की सूचना पर पत्रकार मौके पर पहुंचे और जानकारी लेने की कोशिश की, तो आरोपी ने उनके साथ अभद्रता और बदसलूकी की। इस घटना के बाद मामला और भी गंभीर हो गया है।

       हिंदू संगठनों ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर पोस्ट कर प्रशासन के खिलाफ नाराज़गी जताई और तुरंत कार्रवाई की मांग की। उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा कि “नवरात्र जैसे पवित्र पर्व पर मांस की बिक्री जारी रहना बेहद शर्मनाक है। प्रशासन कुंभकर्णी नींद से जागे और तुरंत कार्रवाई करे।” इस पोस्ट में बरेली पुलिस, उत्तर प्रदेश 112, और एसएसपी बरेली को टैग किया गया है, साथ ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का भी उल्लेख किया गया है।

         स्थानीय लोगों का कहना है कि धार्मिक आस्था के इस समय में इस तरह की गतिविधियां भावनाओं को आहत कर रही हैं। वहीं पत्रकार के साथ हुई बदसलूकी को लेकर भी लोगों में रोष है और दोषी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग उठ रही है।

अन्य खबरें

लोंगपुर में अम्बेडकर जयंती पर भव्य आयोजन, उमड़ा जनसैलाब : लोंगपुर में अम्बेडकर जयंती के अवसर पर वीर शक्ति संगठन के तत्वावधान में एक भव्य कार्यक्रम आयोजित किया

बरेली न्यूज़

सीएम डैशबोर्ड में बरेली नंबर-1 : विकास और राजस्व कार्यों में प्रदेश में बनाई पहचान

बरेली न्यूज़

होली के रंग में डूबे बरेली के अफसर : चुम्मा-चुम्मा' और 'लंदन ठुमका' पर झूमे अधिकारी

बरेली न्यूज़

फरीदपुर में तेज रफ्तार वाहन ने युवक को टक्कर मारी : खलपुर निवासी गंभीर घायल, पुलिस ने अस्पताल भेजा

बरेली न्यूज़

मौत के साए में चलता खनन, भुता में कानून से बेखौफ डंपर : हादसे के बाद भी जारी काम ने खोली प्रशासनिक लापरवाही की परतें

बरेली न्यूज़

फरीदपुर रविवार सुबह घने कोहरे के कारण द्वारकेश चीनी मिल के पास 2 रोडवेज बस समेत कई वाहन टकराए, चालक गंभीर : द्वारकेश चीनी मिल के पास खराब दृश्यता के चलते दो रोडवेज बसों सहित आधा दर्जन से अधिक वाहन आपस में टकरा गए।

बरेली न्यूज़

सर्किट हाउस में टूटी सांसों की डोर, फरीदपुर विधायक डॉ. श्याम बिहारी लाल का मेडिसटी हास्पिटल में हार्टअटैक से निधन : पशुधन मंत्री की बैठक के दौरान बिगड़ी तबीयत*

बरेली न्यूज़

सर्दी और कोहरे के कारण आठवीं तक स्कूलों में 20 दिसंबर तक छुट्टी, जिले में आदेश जारी : मौसम विभाग ने तीन दिन तक कोहरे का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

बरेली न्यूज़

26 सितंबर बवाल में मौलाना तौकीर रजा समेत 90 आरोपियों पर चार्जशीट : 12 में से 7 संगीन मुकदमों में पुलिस की बड़ी कार्रवाई

बरेली न्यूज़

इंस्पेक्टर यूपी पुलिस का रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार, एंटी करप्शन के बिछाए जाल फंसे : बरेली जिले में पुलिस का इंस्पेक्टर रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया गया है

बरेली न्यूज़
KIRORI MAL KA HATA, SUMER SAGAR, GORAKHPUR
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.