बरेली न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / बरेली
🚨 Breaking News | बरेली

पेड़ पर लटके मिले युवक और किशोरी के शव, एक ही रस्सी से बंधा था फंदा* : युवक और किशोरी एक ही रस्सी से फंदे पर लटके थे।

बरेली | 07-Oct-2025 08:39 AM | 262 |
बरेली
युवक और किशोरी एक ही रस्सी से फंदे पर लटके  थे।

*प्रेम कहानी का दुखद अंत: पेड़ पर लटके मिले युवक और किशोरी के शव, एक ही रस्सी से बंधा था फंदा*

संवाददाता फरीदपुर। फरीदपुर इलाके में सोमवार सुबह खेतों में काम करने पहुंचे ग्रामीणों की नजर पेड़ पर लटके दो शवों पर पड़ी। देखने वालों के होश उड़ गए — युवक और किशोरी एक ही रस्सी से फंदे पर लटके हुए थे। कुछ ही देर में यह खबर पूरे गांव में फैल गई और मौके पर भारी भीड़ जुट गई। सूचना मिलते ही पुलिस भी पहुंच गई।

     ग्रामीणों ने बताया कि दोनों एक ही गांव के रहने वाले थे और करीब एक हफ्ते से लापता थे। किशोरी के परिजनों ने 27 सितंबर को युवक के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज कराया था। तब से पुलिस दोनों की तलाश में जुटी थी, लेकिन सोमवार को दोनों के शव खेत में पेड़ पर फंदे से लटके मिले।

     मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है। शुरुआती जांच में दोनों शवों के सड़ने की स्थिति में होने से अनुमान लगाया जा रहा है कि मौत दो से तीन दिन पहले हुई होगी। पुलिस ने शवों को नीचे उतरवाकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।

     ग्रामीणों के बीच तरह-तरह की चर्चाएं हैं, कोई इसे प्रेम प्रसंग में आत्महत्या बता रहा है, तो कोई इसे साजिश मान रहा है। फिलहाल पुलिस हर एंगल से जांच में जुटी है। फरीदपुर इंस्पेक्टर ने बताया कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की वजह साफ हो सकेगी। वहीं, गांव में पूरे दिन दहशत और सन्नाटा पसरा रहा। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

अन्य खबरें

लोंगपुर में अम्बेडकर जयंती पर भव्य आयोजन, उमड़ा जनसैलाब : लोंगपुर में अम्बेडकर जयंती के अवसर पर वीर शक्ति संगठन के तत्वावधान में एक भव्य कार्यक्रम आयोजित किया

बरेली न्यूज़

नवरात्र में मांस बिक्री पर बवाल : फरीदपुर में पत्रकार से बदसलूकी, हिंदू संगठनों का फूटा गुस्सा

बरेली न्यूज़

सीएम डैशबोर्ड में बरेली नंबर-1 : विकास और राजस्व कार्यों में प्रदेश में बनाई पहचान

बरेली न्यूज़

होली के रंग में डूबे बरेली के अफसर : चुम्मा-चुम्मा' और 'लंदन ठुमका' पर झूमे अधिकारी

बरेली न्यूज़

फरीदपुर में तेज रफ्तार वाहन ने युवक को टक्कर मारी : खलपुर निवासी गंभीर घायल, पुलिस ने अस्पताल भेजा

बरेली न्यूज़

मौत के साए में चलता खनन, भुता में कानून से बेखौफ डंपर : हादसे के बाद भी जारी काम ने खोली प्रशासनिक लापरवाही की परतें

बरेली न्यूज़

फरीदपुर रविवार सुबह घने कोहरे के कारण द्वारकेश चीनी मिल के पास 2 रोडवेज बस समेत कई वाहन टकराए, चालक गंभीर : द्वारकेश चीनी मिल के पास खराब दृश्यता के चलते दो रोडवेज बसों सहित आधा दर्जन से अधिक वाहन आपस में टकरा गए।

बरेली न्यूज़

सर्किट हाउस में टूटी सांसों की डोर, फरीदपुर विधायक डॉ. श्याम बिहारी लाल का मेडिसटी हास्पिटल में हार्टअटैक से निधन : पशुधन मंत्री की बैठक के दौरान बिगड़ी तबीयत*

बरेली न्यूज़

सर्दी और कोहरे के कारण आठवीं तक स्कूलों में 20 दिसंबर तक छुट्टी, जिले में आदेश जारी : मौसम विभाग ने तीन दिन तक कोहरे का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

बरेली न्यूज़

26 सितंबर बवाल में मौलाना तौकीर रजा समेत 90 आरोपियों पर चार्जशीट : 12 में से 7 संगीन मुकदमों में पुलिस की बड़ी कार्रवाई

बरेली न्यूज़
KIRORI MAL KA HATA, SUMER SAGAR, GORAKHPUR
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.