शनिवार, 14 नवंबर 2026 ऐप डाउनलोड करें
PHM NEWS logo PHM NewsPrime Heritage Morning
ब्रेकिंग
IPEC के छात्रों ने CanSat 7U प्रतियोगिता में "उत्कृष्ट" (Excellent) ग्रेड हासिल किया* जनगणना-2027 स्वगणना अभियान को सफल बनाने में जुटा प्रशासन, डीएम ने दिए व्यापक प्रचार-प्रसार के निर्देश। मालगाड़ी की चपेट में आने से सिंदुरिया निवासी रेलकर्मी की दर्दनाक मौत महिला अस्पताल में एक करोड़ की लागत से तैयार हुई हाईटेक लैब, होंगी 117 तरह की जांचें हाथरस में विवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके पक्ष ने जहर देकर हत्या का लगाया आरोप सड़क पर रखे धान के बोझ से फिसली बाइक, दो लोग गंभीर। थाना क्षेत्र के पिपरा कल्याण और सिंदुरिया क्षेत्राधिकारी निचलौल रविंद्र सिंह ने बुधवार को चौक थाने का आकस्मिक निरीक्षण किया सिंदुरिया चौराहे पर मारपीट में पांच के खिलाफ केस दर्ज
बरेली न्यूज़

फरीदपुर रविवार सुबह घने कोहरे के कारण द्वारकेश चीनी मिल के पास 2 रोडवेज बस समेत कई वाहन टकराए, चालक गंभीर द्वारकेश चीनी मिल के पास खराब दृश्यता के चलते दो रोडवेज बसों सहित आधा दर्जन से अधिक वाहन आपस में टकरा गए।

द्वारकेश चीनी मिल के पास खराब दृश्यता के चलते दो रोडवेज बसों सहित आधा दर्जन से अधिक वाहन आपस में टकरा गए।
bareilly-vishal-sharma

बरेली के फरीदपुर थाना क्षेत्र में रविवार सुबह घने कोहरे के कारण एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। द्वारकेश चीनी मिल के पास खराब दृश्यता के चलते दो रोडवेज बसों सहित आधा दर्जन से अधिक वाहन आपस में टकरा गए। इस दुर्घटना में आधा दर्जन से ज्यादा यात्री घायल हो गए, जबकि एक रोडवेज बस का चालक गंभीर रूप से चोटिल हो गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, रविवार सुबह इलाके में घना कोहरा था, जिससे कुछ ही मीटर आगे का रास्ता भी स्पष्ट नहीं दिख रहा था। इसी दौरान शाहजहांपुर से बरेली की ओर जा रही एक रोडवेज बस आगे चल रहे वाहन से टकरा गई। पीछे से आ रही दूसरी रोडवेज बस और अन्य वाहन समय पर ब्रेक नहीं लगा पाए और एक के बाद एक भिड़ते चले गए।

हादसे की सूचना मिलते ही फरीदपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को वाहनों से बाहर निकाला गया और एंबुलेंस से फरीदपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया। प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल रोडवेज चालक को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया, जबकि अन्य घायलों का उपचार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा है।पुलिस ने कोहरे के मौसम में वाहन चालकों से धीमी गति से चलने, फॉग लाइट का प्रयोग करने और सुरक्षित दूरी बनाए रखने की अपील की है।

यह भी पढ़ें

लोंगपुर में अम्बेडकर जयंती के अवसर पर वीर शक्ति संगठन के तत्वावधान में एक भव्य कार्यक्रम आयोजित किया

अन्य खबरें

जनगणना-2027 स्वगणना अभियान को सफल बनाने में जुटा प्रशासन, डीएम ने दिए व्यापक प्रचार-प्रसार के निर्देश।
मालगाड़ी की चपेट में आने से सिंदुरिया निवासी रेलकर्मी की दर्दनाक मौत
महिला अस्पताल में एक करोड़ की लागत से तैयार हुई हाईटेक लैब, होंगी 117 तरह की जांचें
हाथरस में विवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके पक्ष ने जहर देकर हत्या का लगाया आरोप
सड़क पर रखे धान के बोझ से फिसली बाइक, दो लोग गंभीर। थाना क्षेत्र के पिपरा कल्याण और सिंदुरिया
सिंदुरिया चौराहे पर मारपीट में पांच के खिलाफ केस दर्ज