बरेली न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / बरेली
🚨 Breaking News | बरेली

सर्किट हाउस में टूटी सांसों की डोर, फरीदपुर विधायक डॉ. श्याम बिहारी लाल का मेडिसटी हास्पिटल में हार्टअटैक से निधन : पशुधन मंत्री की बैठक के दौरान बिगड़ी तबीयत*

बरेली | 03-Jan-2026 06:08 AM | 262 |
बरेली
पशुधन मंत्री की बैठक के दौरान बिगड़ी तबीयत*

*सर्किट हाउस में टूटी सांसों की डोर, फरीदपुर विधायक डॉ. श्याम बिहारी लाल का मेडिसटी हास्पिटल में हार्टअटैक से निधन*

संवाददाता फरीदपुर। डॉ. श्याम बिहारी लाल का शुक्रवार को आकस्मिक निधन हो गया। रुहेलखंड विश्वविद्यालय में प्रोफेसर और फरीदपुर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के दूसरी बार निर्वाचित विधायक डॉ. श्याम बिहारी लाल की बरेली सर्किट हाउस में अचानक तबीयत बिगड़ गई। सीने में तेज दर्द की शिकायत पर उन्हें तत्काल मेडिसिटी अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया।

*पशुधन मंत्री की बैठक के दौरान बिगड़ी तबीयत*

सर्किट हाउस में शुक्रवार दोपहर को पशुधन मंत्री धर्मपाल सिंह की एसआईआर को लेकर बैठक चल रही थी। इसी दौरान डॉ. श्याम बिहारी लाल को अचानक सीने में असहनीय दर्द उठा। हालत गंभीर देख अफसरों और सहयोगियों में हड़कंप मच गया। बिना देर किए उन्हें शहर के मेडिसिटी अस्पताल पहुंचाया गया।

*डॉक्टरों की कोशिशें नाकाम, नहीं बच सकी जान*

मेडिसिटी अस्पताल के चिकित्सकों ने उन्हें बचाने के लिए सीपीआर समेत तमाम चिकित्सकीय प्रयास किए, लेकिन हालत लगातार बिगड़ती चली गई। काफी कोशिशों के बाद भी डॉक्टर उन्हें नहीं बचा सके और इलाज के दौरान उनका निधन हो गया। डा. विमल भारद्वाज ने बताया कि सीपीआर देकर उन्हें बचाने की कोशिश की लेकिन वह नहीं बच सके।

*कल ही मनाया था जन्मदिन, दो बार बने विधायक*

दुखद संयोग यह रहा कि डॉ. श्याम बिहारी लाल ने एक दिन पहले ही अपना जन्मदिन मनाया था। वह फरीदपुर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के टिकट पर लगातार दूसरी बार विधायक निर्वाचित हुए थे। इसके साथ ही वह महात्मा ज्योतिबा फुले रुहेलखंड विश्वविद्यालय में प्रोफेसर के पद पर भी कार्यरत रहे और शैक्षणिक जगत में उनकी अलग पहचान थी।

*राजनीतिक और शैक्षणिक जगत में शोक की लहर*

डॉ. श्याम बिहारी लाल के आकस्मिक निधन से भाजपा संगठन, विश्वविद्यालय परिवार और फरीदपुर विधानसभा क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। सर्किट हाउस से लेकर विश्वविद्यालय और राजनीतिक हलकों में गहरा दुख व्यक्त किया जा रहा है। परिवार में उनकी पत्नी मंजूलता, दो बेटियां और एक बेटा है। एक बेटी उनकी बरेली में ही रक्षा संपदा अधिकारी है।

अन्य खबरें

लोंगपुर में अम्बेडकर जयंती पर भव्य आयोजन, उमड़ा जनसैलाब : लोंगपुर में अम्बेडकर जयंती के अवसर पर वीर शक्ति संगठन के तत्वावधान में एक भव्य कार्यक्रम आयोजित किया

बरेली न्यूज़

नवरात्र में मांस बिक्री पर बवाल : फरीदपुर में पत्रकार से बदसलूकी, हिंदू संगठनों का फूटा गुस्सा

बरेली न्यूज़

सीएम डैशबोर्ड में बरेली नंबर-1 : विकास और राजस्व कार्यों में प्रदेश में बनाई पहचान

बरेली न्यूज़

होली के रंग में डूबे बरेली के अफसर : चुम्मा-चुम्मा' और 'लंदन ठुमका' पर झूमे अधिकारी

बरेली न्यूज़

फरीदपुर में तेज रफ्तार वाहन ने युवक को टक्कर मारी : खलपुर निवासी गंभीर घायल, पुलिस ने अस्पताल भेजा

बरेली न्यूज़

मौत के साए में चलता खनन, भुता में कानून से बेखौफ डंपर : हादसे के बाद भी जारी काम ने खोली प्रशासनिक लापरवाही की परतें

बरेली न्यूज़

फरीदपुर रविवार सुबह घने कोहरे के कारण द्वारकेश चीनी मिल के पास 2 रोडवेज बस समेत कई वाहन टकराए, चालक गंभीर : द्वारकेश चीनी मिल के पास खराब दृश्यता के चलते दो रोडवेज बसों सहित आधा दर्जन से अधिक वाहन आपस में टकरा गए।

बरेली न्यूज़

सर्दी और कोहरे के कारण आठवीं तक स्कूलों में 20 दिसंबर तक छुट्टी, जिले में आदेश जारी : मौसम विभाग ने तीन दिन तक कोहरे का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

बरेली न्यूज़

26 सितंबर बवाल में मौलाना तौकीर रजा समेत 90 आरोपियों पर चार्जशीट : 12 में से 7 संगीन मुकदमों में पुलिस की बड़ी कार्रवाई

बरेली न्यूज़

इंस्पेक्टर यूपी पुलिस का रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार, एंटी करप्शन के बिछाए जाल फंसे : बरेली जिले में पुलिस का इंस्पेक्टर रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया गया है

बरेली न्यूज़
KIRORI MAL KA HATA, SUMER SAGAR, GORAKHPUR
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.